अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रदेशभर में हुई गोष्ठियां, उनके विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

On: July 7, 2025 10:13 AM
Follow Us:

देहरादून। भारत के महान विचारक, जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर रविवार को उत्तराखंड में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर डॉ. मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी एक दूरदर्शी राजनीतिज्ञ, विद्वान और सच्चे राष्ट्रभक्त थे जिनका जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित था। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने “एक देश, एक विधान, एक निशान और एक प्रधान” के सिद्धांत के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका जीवन कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाने के संघर्ष के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित विशेष गोष्ठी में भी डॉ. मुखर्जी के विचारों और उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि डॉ. मुखर्जी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने देश के विभाजन के षड्यंत्रों का सबसे पहले विरोध किया और कश्मीर के लिए अलग झंडा, प्रधानमंत्री व संविधान जैसी व्यवस्थाओं को समाप्त करने के लिए आंदोलन किया। उनके बलिदान के कारण ही आज जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को समाप्त कर इस संकल्प को पूर्ण किया गया है।

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि आने वाले वर्षों में डॉ. मुखर्जी के सिद्धांतों के आधार पर देश को आगे ले जाने का लक्ष्य तय करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के विचारों पर चलकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योति प्रसाद गैरोला ने डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

गोष्ठी में विधायक खजानदास, भाजपा नेता विनय गोयल, डॉ. आदित्य कुमार, सुभाष बड़थ्वाल समेत कई प्रमुख कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किया।

वहीं, प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि डॉ. मुखर्जी की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश के मंडल स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया गया। इन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

डॉ. मुखर्जी के आदर्शों और उनके बलिदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लिया।

यह भी पढें- उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, देहरादून-मसूरी और हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर शुरू हुईं 20 नई एसी टेंपो ट्रैवलर, सफर होगा आरामदायक और पॉल्यूशन फ्री

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment