अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun: सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा में सीएम धामी सख्त, लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

On: March 20, 2025 7:31 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 में दर्ज हो रही जन शिकायतों के समाधान में हो रही लापरवाही को लेकर अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि जो अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

दिल्ली से वर्चुअल समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों के स्तर पर सबसे अधिक शिकायतें लंबित हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए और यदि सुधार नहीं होता, तो उनके विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएं।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर मिले भुगतान

बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने सभी विभागाध्यक्षों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी सभी देय राशि एक माह के भीतर प्राप्त हो जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में देरी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी।

बैठक में उच्चस्तरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पंत, प्रमुख सचिव एल फैनई, डीजीपी दीपम सेठ सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इसके अलावा, राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष विनय रोहिला, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, अजय मिश्रा व सभी जिलाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

राजस्व, वन और शिक्षा विभाग सबसे ज्यादा लापरवाह

सीएम धामी ने विशेष रूप से राजस्व, वन एवं शिक्षा विभाग में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि इन विभागों में लंबित शिकायतों की गहन समीक्षा की जाए और संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा जाए।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व विभाग से जुड़े मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जिन क्षेत्रों में शिकायतें ज्यादा आ रही हैं, वहां समस्या की जड़ तक जाकर समाधान निकाला जाए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जो मामले जिस स्तर पर हल हो सकते हैं, उन्हें उसी स्तर पर निपटाया जाए ताकि जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार जनता की सरकार है और जन समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी जिम्मेदारी है।

यह भी पढें- उत्तराखंड: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अनुदेशक भर्ती का परिणाम जारी किया, 21 अभ्यर्थियों का रुका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हल्द्वानी में मीडिया सेंटर का शिलान्यास और खटीमा में दीदी की लाइब्रेरी का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का कुमाऊं दौरा: मीडिया जगत को मिला ₹6.75 करोड़ का हाईटेक सेंटर, सीमांत क्षेत्र में गूंजी विकास की गूंज

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के मुख्य ऐतिहासिक भवन का दृश्य, जहाँ सामने लगे एक लकड़ी के बोर्ड पर हिंदी में '४ माह बाद आज से पुनः खुला' और नई प्रवेश दरें ₹100 लिखी हैं, और परिसर में पर्यटक घूम रहे हैं।

देहरादून: 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुला FRI, पर्यटकों को देना होगा दोगुना शुल्क, जानें नई दरें

देहरादून के डालनवाला कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाहर लापता जूडो खिलाड़ी कार्तिकेय मिश्रा का पोस्टर हाथ में लिए पुलिसकर्मी और रोते हुए परिजन

देहरादून में सनसनी: जूडो प्रतियोगिता खेलने आया 12 वर्षीय कार्तिकेय लापता, कौशांबी से आया था खिलाड़ी, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार और डिजिटल बोर्ड पर ₹100 के पार पेट्रोल की नई कीमतें

उत्तराखंड में तेल की कीमतों में भारी उछाल: देहरादून समेत कई शहरों में पेट्रोल ₹100 के पार, जानें आज के नए रेट

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी के तेज बहाव के बीच नाव और लाइफ जैकेट के साथ लापता किशोर की तलाश करते हुए एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान, किनारे पर मौजूद श्रद्धालु। |

ऋषिकेश में बड़ा हादसा: गंगा में गिरा चश्मा उठाने के चक्कर में बहा देहरादून का किशोर, दोस्तों के सामने हुआ ओझल

Leave a Comment