अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: एंजेल चकमा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, नेपाल पुलिस की दबिश तेज, आज हो सकती है मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी

On: January 2, 2026 6:24 AM
Follow Us:

त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। दून पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आरोपी के ठिकाने से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं और पुलिस टीमें उसके बेहद करीब पहुंच चुकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आज शुक्रवार देर रात तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पिछले करीब 15 दिनों से यज्ञ राज अवस्थी पुलिस को चकमा दे रहा है। उसकी तलाश में देहरादून पुलिस के साथ-साथ नेपाल पुलिस भी सक्रिय रूप से जुटी हुई है। दोनों देशों की पुलिस लगातार आपसी समन्वय बनाए हुए हैं और सीमा से सटे इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक नेपाल पुलिस ने आरोपी के घर सहित कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी है, हालांकि अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसके बावजूद पुलिस का मानना है कि आरोपी बॉर्डर एरिया में ही छिपा हुआ है और जल्द ही वह कानून के शिकंजे में आ जाएगा।

गौरतलब है कि 9 दिसंबर को सेलाकुई में हुई हिंसक घटना में एंजेल चकमा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान 26 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पहले 14 दिसंबर को छह आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, जिसे बाद में एंजेल की मौत के बाद हत्या की धाराओं में तब्दील कर दिया गया।

अब तक पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दून पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस हर संभावित ठिकाने पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, उपनल कर्मियों को मिली बड़ी राहत, दिवंगत खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

देहरादून में तनाव: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में बाप-बेटे गिरफ्तार, आक्रोशित हिंदू संगठनों ने पलटन बाजार कराया बंद

उत्तराखंड में डबल इंजन का दम: दिल्ली-देहरादून के बाद अब सिर्फ 2.5 घंटे में पहुंचे ऋषिकेश! नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को मिली हरी झंडी

बड़ी खबर: उत्तराखंड में वक्त से पहले इसी साल हो सकते हैं विधानसभा चुनाव! जानिए क्या है वो ‘त्रिकोणीय पेच’ जिसने बढ़ाई सियासी हलचल

उत्तराखंड में शर्मसार करने वाली घटना: पुरोला में खेल-खेल में 9 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, खून से लथपथ हालत में घर पहुंची छात्रा

देहरादून में रफ्तार का कहर: चंद्रबनी चौक के पास दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत

Leave a Comment