अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: महिला कांग्रेस का भाजपा दफ्तर घेराव, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, नेताओं की गिरफ्तारी

On: September 3, 2025 10:14 AM
Follow Us:

देहरादून में महिला कांग्रेस ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। हाल ही में आई रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद महिला कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला और बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय की ओर कूच किया।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटीं। जैसे ही कांग्रेसियों ने भाजपा दफ्तर की ओर बढ़ने की कोशिश की, पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कई महिला कार्यकर्ता वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गईं और प्रदर्शन को तेज कर दिया।

प्रदर्शन में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भी शामिल हुए। उन्होंने भाजपा सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना था कि प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

हंगामे के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और कई अन्य कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, कुछ देर बाद सभी को रिहा कर दिया गया।

यह भी पढें- Dehradun: इंदिरा नगर के गौतम इंटरनेशनल स्कूल में आग लगी, स्कूल में मौजूद बच्चे सुरक्षित निकाले गए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़: जौलजीबी क्षेत्र के जंगल में पुलिस टीम की जांच और संदिग्ध हिरासत में।

पिथौरागढ़ में रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, जंगल में दफनाया शव; 4 गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

उत्तराखंड में बर्फबारी और बिजली गिरने का मौसम अलर्ट।

उत्तराखंड वेदर अपडेट: पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी; जानें अपने शहर का हाल

"रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई मंगेतर की खबर का इमेज"

शादी से पहले मंगेतर की बेवफाई का खौफनाक सच: रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई युवती, कोतवाली में भारी हंगामा

Leave a Comment