अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun:प्रॉपर्टी डीलर के घर हथियारबंद लुटेरों का धावा, महिलाओं से मारपीट कर नकदी व गहने लूटे

On: January 10, 2026 6:51 AM
Follow Us:

देहरादून के मेहूंवाला क्षेत्र स्थित वन विहार कॉलोनी में गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर के घर चार हथियारबंद बदमाश घुस आए और महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट कर करीब एक लाख रुपये नकद और कीमती गहने लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बदमाश रात करीब 10 बजे पैदल ही कॉलोनी में पहुंचे और सीधे प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुस गए। उस समय घर में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी, सास और बच्चे मौजूद थे। पीड़ित शादाब, निवासी वन विहार कॉलोनी मेहूंवाला, ने बताया कि बदमाशों की संख्या चार थी, जिनमें एक की उम्र अधिक जबकि तीन युवक कम उम्र के थे। एक बदमाश के हाथ में चाकू था, जबकि दूसरे के पास रिवॉल्वर थी। सभी बदमाशों ने हुड वाली जैकेट पहन रखी थी।

घर में घुसते ही बदमाशों ने महिलाओं और बच्चों को डरा-धमकाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और पूरे घर की तलाशी ली। इस दौरान बदमाशों ने करीब एक लाख रुपये नकद और कुछ जेवरात लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, एसपी सिटी प्रमोद कुमार, सीओ अंकित कंडारी और पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जिनमें कुछ संदिग्ध चेहरे सामने आए हैं।

पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ पटेलनगर ने बताया कि बदमाश करीब 20 मिनट तक घर के अंदर रहे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस और एसओजी की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि बदमाशों ने घटना से पहले इलाके और घर की रेकी की थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़: जौलजीबी क्षेत्र के जंगल में पुलिस टीम की जांच और संदिग्ध हिरासत में।

पिथौरागढ़ में रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, जंगल में दफनाया शव; 4 गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

उत्तराखंड में बर्फबारी और बिजली गिरने का मौसम अलर्ट।

उत्तराखंड वेदर अपडेट: पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी; जानें अपने शहर का हाल

"रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई मंगेतर की खबर का इमेज"

शादी से पहले मंगेतर की बेवफाई का खौफनाक सच: रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई युवती, कोतवाली में भारी हंगामा

Leave a Comment