अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: बंजारावाला में जलभराव से परेशान जनता, डीएम ने लिया संज्ञान, 3 दिन में समाधान के निर्देश

On: July 16, 2025 3:46 AM
Follow Us:

देहरादून। बारिश के मौसम में राजधानी देहरादून के कई इलाकों में जलभराव की समस्या गहराती जा रही है। विशेषकर बंजारावाला क्षेत्र में यूयूएसडीए (UUSDA) द्वारा किए जा रहे सीवर लाइन और अन्य भूमिगत कार्यों के चलते सड़कों पर गड्ढे और जलभराव आम समस्या बन गई है। इससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

मानसून में उभरी गड्ढों और चोक नालियों ने बढ़ाई परेशानी

बारिश के दौरान बंजारावाला के लक्ष्य एन्क्लेव समेत कई स्थानों पर सड़क पर पानी भरने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उन सड़कों पर हालात ज्यादा खराब हैं, जहां हाल ही में पेयजल, सीवर, गैस और बिजली की भूमिगत लाइनों का कार्य हुआ है। इन स्थानों पर खुदाई के बाद गड्ढों को ठीक से नहीं भरा गया, जिससे पानी भरने और नालियों के चोक होने की स्थिति बनी हुई है।

जिलाधिकारी ने लिया सख्त रुख, QRT सक्रिय

इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को मौके पर भेजा, जिसने कई स्थानों पर जलभराव की समस्या का समाधान भी किया है। बंजारावाला क्षेत्र में लगातार हो रही शिकायतों के बाद डीएम ने कार्यदायी संस्था यूयूएसडीए से जवाब तलब किया और सड़क मरम्मत कार्य को 3 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

अवैध पाइपलाइन ने बढ़ाई सीवर समस्या, QRT ने की सफाई

दून अस्पताल मार्ग पर जांच के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां नाले से एक अवैध पाइपलाइन को सीवर लाइन से जोड़ दिया गया था। इस कारण नाले का कचरा सीधे सीवर में पहुंच रहा था, जिससे लाइन पूरी तरह चोक हो गई थी। QRT की टीम ने गहन जांच के बाद सीवर से बोतलें, मलबा और कचरा निकाला और अवैध पाइपलाइन को बंद कर दिया।

प्रशासन सख्त, नहीं सुधरे तो FIR होगी दर्ज

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तय समयसीमा में कार्य पूरा नहीं हुआ, तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। उप जिलाधिकारी (न्याय) कुमकुम जोशी ने भी क्षेत्र का दौरा कर कार्य प्रगति का जायज़ा लिया और अधिकारियों को 3 दिन की समयसीमा की जानकारी दी।

पहले भी हल हो चुकी हैं कई चोक की शिकायतें

प्रशासन की QRT पहले भी प्रिंस चौक और बंजारावाला में सीवर चोक की शिकायतों का समाधान कर चुकी है। अब दून अस्पताल मार्ग पर हुई कार्रवाई से यह उम्मीद जताई जा रही है कि स्थिति जल्दी सामान्य होगी।

यह भी पढें- CM Dhami Delhi Visit: सीएम धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, एयर एंबुलेंस सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़: जौलजीबी क्षेत्र के जंगल में पुलिस टीम की जांच और संदिग्ध हिरासत में।

पिथौरागढ़ में रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, जंगल में दफनाया शव; 4 गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

उत्तराखंड में बर्फबारी और बिजली गिरने का मौसम अलर्ट।

उत्तराखंड वेदर अपडेट: पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी; जानें अपने शहर का हाल

"रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई मंगेतर की खबर का इमेज"

शादी से पहले मंगेतर की बेवफाई का खौफनाक सच: रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई युवती, कोतवाली में भारी हंगामा

Leave a Comment