अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नवनिर्वाचित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सीएम धामी, दी बधाई और शुभकामनाएं

On: January 21, 2026 6:13 AM
Follow Us:

नई दिल्ली में हुई मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती और भावी रणनीति पर भी हुई चर्चा
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। यह मुलाकात पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में हुए महत्वपूर्ण बदलाव और केंद्र–राज्य समन्वय को दर्शाती है।
इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी नरेश बंसल भी मौजूद रहे। उन्होंने भी नितिन नवीन को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर देहरादून में जश्न का माहौल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन की नियुक्ति को लेकर उत्तराखंड में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। देहरादून स्थित बलवीर रोड पर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।
इस मौके पर दिल्ली से भेजे गए अपने संदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि नवीन के नेतृत्व में भाजपा चुनावी जीत की नई इबारत लिखेगी और उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर ‘विजयी हैट्रिक’ बनाए रखेगी।
‘सामान्य कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर प्रेरणादायक’
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा में ही यह संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता अपने पुरुषार्थ, परिश्रम और संगठनात्मक क्षमता के बल पर पार्टी के शीर्ष पद तक पहुंचे। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा का विजय अभियान पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी सफलता की नई कहानी लिखेगा।
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के साथ ही पार्टी का संगठनात्मक महापर्व पूर्णता को प्राप्त कर चुका है। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष की भाजपा, अपने हमउम्र युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छूने जा रही है। नितिन नवीन का साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने तक का सफर लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, दायित्वधारी मुकेश कुमार, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, बलजीत सोनी, डॉ. दिव्या नेगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हल्द्वानी में मीडिया सेंटर का शिलान्यास और खटीमा में दीदी की लाइब्रेरी का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का कुमाऊं दौरा: मीडिया जगत को मिला ₹6.75 करोड़ का हाईटेक सेंटर, सीमांत क्षेत्र में गूंजी विकास की गूंज

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के मुख्य ऐतिहासिक भवन का दृश्य, जहाँ सामने लगे एक लकड़ी के बोर्ड पर हिंदी में '४ माह बाद आज से पुनः खुला' और नई प्रवेश दरें ₹100 लिखी हैं, और परिसर में पर्यटक घूम रहे हैं।

देहरादून: 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुला FRI, पर्यटकों को देना होगा दोगुना शुल्क, जानें नई दरें

देहरादून के डालनवाला कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाहर लापता जूडो खिलाड़ी कार्तिकेय मिश्रा का पोस्टर हाथ में लिए पुलिसकर्मी और रोते हुए परिजन

देहरादून में सनसनी: जूडो प्रतियोगिता खेलने आया 12 वर्षीय कार्तिकेय लापता, कौशांबी से आया था खिलाड़ी, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार और डिजिटल बोर्ड पर ₹100 के पार पेट्रोल की नई कीमतें

उत्तराखंड में तेल की कीमतों में भारी उछाल: देहरादून समेत कई शहरों में पेट्रोल ₹100 के पार, जानें आज के नए रेट

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी के तेज बहाव के बीच नाव और लाइफ जैकेट के साथ लापता किशोर की तलाश करते हुए एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान, किनारे पर मौजूद श्रद्धालु। |

ऋषिकेश में बड़ा हादसा: गंगा में गिरा चश्मा उठाने के चक्कर में बहा देहरादून का किशोर, दोस्तों के सामने हुआ ओझल

Leave a Comment