Doon Prime News
Breaking News

मेरठ में 10 साल की बालिका से दुष्कर्म । गंभीर हाल में पीड़िता । जानिए पूरी खबर।

शौच के लिए निकली बालिका से दुष्कर्म की घटना सामने आई है । मुंह और हाथ-पैर बांधे। 32 साल का अविवाहित युवक घर से कुछ दूरी पर बालिका को उठा ले गया। गंभीर हालत में कंकरखेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपित मोंटी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित बालिका कक्षा छह की छात्रा है।

मेरठ जिले के रोहटा थाना क्षेत्र में 32 साल के अविवाहित युवक ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी। सुबह घर से शौच के लिए निकली 10 साल की बालिका को अगवा कर गन्ने के खेत में ले गया, शोर मचाने पर बालिका के कपड़े उतारकर मुंह में ठूंस दिए। हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया। खून से सनी हालत में बालिका के हाथ पैर बंधे छोड़कर आरोपित फरार हो गया। ग्रामीणों ने बालिका तीन घंटे की मशक्कत के बाद बालिका को ढूंढ लिया। उसकी हालत गंभीर होने पर कंकरखेड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।

जानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दस वर्ष की बालिका सुबह साढ़े छह बजे शौच के लिए खेत गई थी। सात बजे तक भी बालिका वापस नहीं लौटी। उसके बाद स्वजन ने बालिका की तलाश शुरू कर दी। बालिका का पता नहीं चलने पर मंदिर में लगे लाउडस्वीकर से गांव में ऐलान कराया गया। उसके बाद भी लोग एकत्र हो गए। सभी ने एकजुट होकर बालिका की तलाश खेतों में शुरू कर दी। सुबह ही खेतों की तरफ जा रहे लोगों ने बताया कि बालिका के पीछे पीछे गांव का ही मोंटी जा रहा था। उसके बाद सभी ने खेतों में बालिका की तलाश को कांबिंग शुरू कर दी।

तीन घंटे की मशक्कत के बाद रोहटा थाना क्षेत्र के अमनुउल्लापुर गांव के जंगल में गन्ने के खेत में साढ़े नौ बजे बालिका मिल गई। बालिका के हाथ-पैर बंधे हुए थे। मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था। नग्न अवस्था में पड़ी बालिका के निजी अंगों से खून बह रहा था। तभी बालिका के मुंह से कपड़ा निकाला और हाथ-पैर खोल दिया। उसके बाद बालिका ने आपबीती सुनाई। तभी कपड़े में लपेट कर बालिका को साथ लेकर ग्रामीण रोहटा थाना पहुंचे। वहां से सीएचसी में उपचार दिखाने के बाद रेफर कर दिया। हाथ और पैरों पर निशान बने हुए थे। उसके बाद ग्रामीणों ने आरोपित माेंटी की तलाश शुरू की है, जो अविवाहित होने के बाद गांव की एक महिला के साथ रहता है।

बालिका हाल में कक्षा छह की पढ़ाई कर रही है।बालिका के साथ हैवानियत करने वाले मोंटी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपित गांव छोड़कर फरार हो गया है। उसने अपना मोबाइल भी बंद किया हुआ है। आरोपित की तलाश को पुलिस की टीम लगा दी गई है। कमलेश बहादुर, एसपी देहात।

Related posts

दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए पर्यटक, नहाते समय 8 आए गंगा की चपेट में, दो डूबे-चार को बचाया

doonprimenews

Breaking News – हरिद्वार के भोगपुर में खनन की ट्रेक्टर -ट्राली की चपेट में आने से 3 की मौत

doonprimenews

हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला ,हिजाब पहनना इस्लाम का अहम अंग नहीं

doonprimenews

Leave a Comment