Doon Prime News
Breaking News

Assembly Election Result 2023: तीन राज्यों के चुनावी नतीजे ही नहीं, CM फेस भी चौंका देगा; BJP इनको सौंप सकती है कमान।

Assembly Election Result 2023 मध्यप्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ी जीत मिलती दिखाई दे रही है। तीनों राज्यों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। इसको लेकर पीएम मोदी ने भी जनता का आभार प्रकट किया है। तीनों राज्यों में पार्टी की जीत ने सभी को अचंभित कर दिया लेकिन पार्टी इन राज्यों में नया सीएम फेस देकर लोगों को नया सरप्राइज दे सकती है।

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा तीन राज्यों में बम्पर सीटें पाती दिख रही है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की लहर चली है। तीनों जगह भाजपा अप्रत्याशित जीत हासिल करती दिख रही है। इस बीच भाजपा इस चुनावी जीत से भी बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में है।दरअसल, भाजपा तीनों राज्यों में नया सीएम बना सकती है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Election Result 2023) में भाजपा को 164 सीटों के साथ जैसी बड़ी जीत मिली है, उसके हिसाब से शिवराज सिंह ही पार्टी की सबसे पहली पसंद हैं। हालांकि, पहले पार्टी ने कोई चेहरे घोषित नहीं किया था, लेकिन यहां चार और नाम अभी सीएम पद की रेस में हैं, जिसमें नरेंद्र सिंह तौमर, कैलाश विजयवर्गीय, वीडी शर्मा और प्रह्लाद पटेल का नाम शामिल है। हालांकि, भाजपा हमेशा की तरह कोई और चेहरा लाकर सभी को चौंका सकती है।

राजस्थान (Rajasthan Election Result 2023) में भी भाजपा बड़ी जीत की ओर है। यहां पार्टी को 199 में से 115 सीटें मिलती दिख रही है। राजस्थान में भी पार्टी किसी नए चेहरे को सीएम बना सकती है। सीएम की कुर्सी की रेस में वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, दीया कुमारी, बाबा बालकनाथ, राज्यवर्धन सिंह राठौर और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का नाम शामिल माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarhh Election Result 2023) में भाजपा किसी नए जमीनी नेता को सीएम पद सौंप सकती है। हालांकि, पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भी एक बार फिर मौका दे सकते हैं। इस सूची में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का नाम शामिल है।

Related posts

Breaking News – “रात की चुप्पी में सलमान खान के घर पर फायरिंग कर आक्रमणकार फरार, पुलिस जांच में”

doonprimenews

भाजपा नेता के बेटे की गिरफ्तारी: नशे के मामले में उठाए गए कदम

doonprimenews

12 घंटे के अंदर ही भारत के सामने झुका कनाडा, खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या पर PM ट्रूडो ने दी ये सफाई। जानिए पूरी खबर।

doonprimenews

Leave a Comment