Doon Prime News
bihar Breaking News

Amit Shah Bihar Visit : मुजफ्फरपुर में लालू-नीतीश पर जमकर बरसे अमित शाह, अयोध्या तक का कर दिया जिक्र।

Amit Shah Muzaffarpur Visit केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान नीतीश कुमार को पलटूराम कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में जनता ने जब भी आशीर्वाद दिया इस पलटू राम ने जनादेश का अपमान किया। पलटू राम ने प्रधानमंत्री बनने के लिए बिहार की जनता को धोखा दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने रविवार को बिहार के मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कश्मीर से लेकर राम मंदिर तक का जिक्र किया। उन्होंने नीतीश कुमार को ‘पलटूराम’ तक करार दे दिया। अमित शाह ने संबोधन के दौरान अयोध्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये लालू, नीतीश और कांग्रेस राम जन्म भूमि को लटकाते रहे। मोदी जी ने भूमि पूजन किया और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा है। मुजफ्फरपुर वालों आप भी शामिल होइए। अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने कल ऐलान किया कि पांच साल तक गरीबों को और सहयोग दिया जायेगा। 26 हजार गरीबों को घर दिया। मुजफ्फरपुर वालों अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं। ये लालू नीतीश और कांग्रेस राम जन्म भूमि को लटकाते रहे। मोदी जी ने भूमि पूजन किया और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा है। मुजफ्फरपुर वालों आप भी शामिल होइए।

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने आज देश के 60 करोड़ गरीबों को आगे आने का रास्ता दिया है। लालू जी इंडिया अलाइंस का मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर घोषणा करेंगे? क्या वे अतिपिछड़ा को मौका देंगे। इनलोगों ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। पूरा बिहार गैंगस्टर का अड्डा बना हुआ है। अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि नीतीश जी शर्म करो! जिस लालू की खिलाफत कर राजनीति की और जीत दर्ज की आज उसी के साथ गलबहियां कर रहे हैं। ये परिवार की दुकान चलाने वाले लोग हैं। एक को प्रधानमंत्री तो दूसरे को मुख्यमंत्री बनना है। शाह ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि तेल और पानी एक साथ नहीं रहते। नीतीश जी आगे आगे देखिए लालू जी आपके साथ क्या करते हैं। अब इनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है।गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा लेकिन मोदी जी ने नौ साल में आतंकवाद से निपटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर हमारा है या नहीं। धारा 370 हटानी चाहिए या नहीं। अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में चंद्रमा पर तिरंगा फहराने का काम किया। महिलाओं को 33 प्रतिशत रक्षण देकर महिला सशक्तिकरण का परिचय दिया।

अमित शाह ने भाषण की शुरुआत में कहा कि मैं बिहार की सभी जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। आपने 2014 में जीत दिलाई, 2019 में 39 सीट दिलाई। अबकी बार 2024 में आप बची हुई एक सीट का कसर भी पूरा कर दीजिए। इस बार 40 की 40 सीट हमें दे दीजिए।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुजफ्फरपुर की रैली में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। पताही हवाई अड्डा से वह जनसभा को संबोधित करेंगे। वैशाली लोकसभा सीट में पड़ने वाले इस मैदान से उत्तर बिहार की अन्य सीटों के लिए संदेश देंगे। वैशाली से भी भाजपा लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है। जनवरी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसका इशारा कर चुके थे। अमित शाह इसे पुष्ट भी करेंगे।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अमित शाह का कार्यक्रम बिहार में हो रहा है और विपक्ष में घबराहट है। कांग्रेस ने हमास को समर्थन दिया है। जो लोग कांग्रेस और I.N.D.I.A गठबंधन को वोट देना चाहेंगे उन लोगों के साथ रहें जो हमास द्वारा आतंकवादी कृत्यों का समर्थन कर रहे हैं। जब अमित शाह मुजफ्फरपुर से बोलेंगे, तब विपक्ष को पता चल जाएगा कि बिहार के लोग क्या चाहते हैं।

बता दें कि तिरहुत के छह लोकसभा सीटों में पांच पर एनडीए का कब्जा है। मुजफ्फरपुर से भाजपा सांसद अजय निषाद हैं। वहीं पूर्वी चंपारण की बात करें तो राधा मोहन सिंह सांसद हैं। वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी के पशुपति कुमार पारस हैं। शिवहर में रमादेवी हैं। पश्चिमी चंपारण में संजय कुमार जायसवाल हैं। लेकिन सीतामढ़ी में जदयू के सुनील कुमार पिंटू सांसद हैं।मुजफ्फरपुर के पताही में अपनी रैली के जरिए शाह की नजर कम से कम पांच लोकसभा सीटों पर है। जिनमें वैशाली भी शामिल है, जहां से बीजेपी ने कभी चुनाव नहीं लड़ा है। पताही वैशाली लोकसभा क्षेत्र में आता है। अन्य सीटें सीतामढी, शिवहर, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर हैं।संवेदनशील क्षेत्र में बम निरोधक दस्ता व डाग स्क्वाड की टीम मौजूद है। वहीं शनिवार को इस टीम ने पूरे हवाई अड्डा परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की। वहीं तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक व वरीय पुलिस अधीक्षक ने हवाई अड्डा पहुंच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Related posts

बिहार के बेगूसराय में रिटायर्ड शिक्षक की गोली मार कर हत्या , बेटे की मौत का था गवाह। जानिए क्या है पूरी खबर ।

doonprimenews

लोकसभा में हंगामे को लेकर सांसदों पर एक्शन, 33 सांसद सस्पेंड किए गए।

doonprimenews

Big breaking :14 और 15जुलाई को प्रदेश के सभी विद्यालयों में अवकाश हुआ घोषित, जानें क्या है कारण

doonprimenews

Leave a Comment