अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अंकिता हत्याकांड मामला: हाईकोर्ट से सुरेश राठौर को राहत, गिरफ्तारी पर रोक, सरकार से मांगा जवाब

On: January 7, 2026 8:26 AM
Follow Us:

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीआईपी के नाम को उजागर करने के आरोपों में फंसे भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को उत्तराखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज चार एफआईआर में से दो मामलों में गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही राज्य सरकार को मामले में जवाब दाखिल करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
यह कार्रवाई भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर हुई थी। शिकायत में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने जानबूझकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक वीडियो और ऑडियो सामग्री प्रसारित कर पार्टी नेताओं की छवि को नुकसान पहुंचाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रची।
हरिद्वार और देहरादून जिलों के विभिन्न थानों—झबरेड़ा, बहादराबाद, नेहरू कॉलोनी और डालनवाला—में दर्ज इन एफआईआर में कहा गया था कि आरोपितों द्वारा फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर वायरल की जा रही सामग्री से भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और इससे दंगे जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ के समक्ष हुई। अदालत ने न केवल गिरफ्तारी पर रोक लगाई, बल्कि शिकायतकर्ता हरिद्वार निवासी धर्मेंद्र कुमार और यमकेश्वर की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ को भी नोटिस जारी कर उनका पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अपने खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर को निरस्त करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में दलील दी गई कि उनके खिलाफ दर्ज मामले राजनीतिक द्वेष से प्रेरित हैं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन करते हैं।
फिलहाल हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद सुरेश राठौर को अस्थायी राहत मिल गई है, जबकि मामले की अगली सुनवाई में राज्य सरकार और अन्य पक्षों के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़: जौलजीबी क्षेत्र के जंगल में पुलिस टीम की जांच और संदिग्ध हिरासत में।

पिथौरागढ़ में रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, जंगल में दफनाया शव; 4 गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

उत्तराखंड में बर्फबारी और बिजली गिरने का मौसम अलर्ट।

उत्तराखंड वेदर अपडेट: पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी; जानें अपने शहर का हाल

"रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई मंगेतर की खबर का इमेज"

शादी से पहले मंगेतर की बेवफाई का खौफनाक सच: रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई युवती, कोतवाली में भारी हंगामा

Leave a Comment