अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में हरियाणा से आए पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के बीच भारी हंगामा, हालात संभालने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

On: January 29, 2026 10:25 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र में हरियाणा से आए पर्यटकों और स्थानीय युवाओं के बीच उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब वाहन ओवरटेक को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह मामला देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पर्यटक कथित रूप से गलत दिशा में वाहन चला रहे थे। स्थानीय युवाओं द्वारा विरोध किए जाने पर बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में करने का प्रयास करते हुए पर्यटकों को हिरासत में लिया और श्रीनगर चौकी ले गई।
हालांकि, चौकी पहुंचने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग चौकी पर जमा हो गए। इसी दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस हिरासत में मौजूद पर्यटकों पर हमला कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने पर्यटकों को चौकी के अंदर बंद कर सुरक्षा बढ़ाई।
बताया जा रहा है कि मारपीट में घायल स्थानीय युवकों को पुलिस द्वारा मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बाद हिरासत में लिए गए सात पर्यटकों को चौकी से कोतवाली ले जाया जा रहा था। लेकिन कोतवाली परिसर के बाहर पहले से मौजूद स्थानीय लोगों ने एक बार फिर पुलिस अभिरक्षा में लाए जा रहे पर्यटकों पर हमला कर दिया।
स्थिति को बेकाबू होता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद हालात पर काबू पाया जा सका। पुलिस प्रशासन ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में फिलहाल पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकासनगर में भारी बवाल: BJP नेता विनोद की हत्या के बाद सुलग उठा बैरागीवाला, आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में शर्मनाक घटना: युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में ASI और कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज, भारी बवाल

उत्तराखंड: विकासनगर में BJP नेता की बेरहमी से हत्या के बाद भारी बवाल; मस्जिद पर पथराव, आरोपियों के घरों पर हमला, पीएसी तैनात

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर बड़ा अपडेट: जून 2028 में ब्यासी और दिसंबर 2029 में कर्णप्रयाग पहुंचेगी ट्रेन, बदल गई डेडलाइन

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: चलती कार में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली निसान मैग्नाइट; बाल-बाल बचे सवार

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

Leave a Comment