अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ-कदारनाथ में किए दर्शन, मंदिर समिति को 10 करोड़ का दान — बोले, “रिलायंस फाउंडेशन हमेशा रहेगा उत्तराखंड के साथ”

On: October 11, 2025 9:07 AM
Follow Us:

देश के शीर्ष उद्योगपतियों में शुमार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को उत्तराखंड के बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन कर प्रदेशवासियों को धार्मिक सौहार्द और आस्था का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 10 करोड़ रुपये का दान प्रदान किया।

धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अंबानी का भव्य स्वागत किया। उन्हें पारंपरिक उत्तराखंडी टोपी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। दर्शन के उपरांत अंबानी ने कहा कि धामी सरकार ने तीर्थयात्रियों के लिए जो सुविधाएं और व्यवस्थाएं की हैं, वे अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने कहा, “मैं पिछले बीस वर्षों से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम आता रहा हूं, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जैसी व्यवस्थाएं अब दिखाई देती हैं, वैसी पहले कभी नहीं थीं।”

अंबानी ने आगे कहा कि आने वाले वर्षों में राज्य में तीर्थयात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ेगी और यह प्रदेश धार्मिक पर्यटन का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि रिलायंस फाउंडेशन हमेशा उत्तराखंड के विकास और सेवा कार्यों में राज्य सरकार के साथ खड़ा रहेगा।

मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि अंबानी परिवार का बदरी-केदार धाम से गहरा जुड़ाव रहा है। वर्षों से यह परिवार यहां दर्शन करने आता रहा है और दोनों धामों के सुंदरीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता आया है। समिति ने अंबानी परिवार की गहरी आस्था और श्रद्धा की सराहना की।

इस अवसर पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, पूर्व मुख्य कार्याधिकारी बी.डी. सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अंबानी की इस यात्रा ने न केवल श्रद्धालुओं में उत्साह जगाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि भारत की आध्यात्मिक धरोहरों के प्रति उद्योग जगत की प्रतिबद्धता और सहयोग भी उतना ही मजबूत है।

यह भी पढ़ें हल्द्वानी- :”गंदगी के माहौल में बनाए जा रहे थे भगवान को चढ़ाए जाने वाले बताशे, कारीगर ने 20 दिन से नहीं किया स्नान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

Leave a Comment