अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों का असर, देहरादून-टनकपुर ट्रेन अब सप्ताह में तीन दिन दौड़ेगी

On: October 9, 2025 9:48 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार और सुधार पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में प्रदेश के रेलवे नेटवर्क को आधुनिक और सुलभ बनाने के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

मुख्यमंत्री की मांग पर रेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि देहरादून और हरिद्वार रेलवे स्टेशनों को आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन को पूरी तरह बंद कर योग नगरी स्टेशन से ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि पुराना रेलवे स्टेशन बंद होने के बाद उसकी भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित की जाए, जिस पर रेल मंत्री ने सैद्धांतिक सहमति दी।

बैठक में यह भी तय किया गया कि देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक ट्रेन अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी, जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के बीच रेल संपर्क और सुगम होगा।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना का पूरा व्ययभार केंद्र सरकार द्वारा वहन किए जाने का आग्रह किया। इस पर रेल मंत्री ने कहा कि परियोजना के परीक्षण के बाद केंद्र सरकार निर्णय लेगी।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना में अल्मोड़ा और सोमेश्वर क्षेत्रों को भी शामिल करने की संभावनाओं पर विचार करने का अनुरोध किया। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रस्तावित रेल टनल के साथ-साथ सड़क संपर्क का प्रावधान भी रखा जाए ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों को दोहरा लाभ मिल सके।

बैठक के अंत में रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि उत्तराखंड में रेल संपर्क को और बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग करेगी।

यह भी पढ़ें – Dehradun :बुजुर्ग महिला से मिलने चाय का बहाना बना बिल्डर, विरोध करने पर सोसाइटी के बुजुर्गों से की हाथापाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment