Dehradun :बुजुर्ग महिला से मिलने चाय का बहाना बना बिल्डर, विरोध करने पर सोसाइटी के बुजुर्गों से की हाथापाई - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun :बुजुर्ग महिला से मिलने चाय का बहाना बना बिल्डर, विरोध करने पर सोसाइटी के बुजुर्गों से की हाथापाई

On: October 8, 2025 11:44 AM
Follow Us:

देहरादून, झाझरा:
झाझरा स्थित सीरीन ग्रीन हाउसिंग सोसाइटी में सीवरेज लाइन और एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) के उपयोग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। निवासियों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों, ने एक स्थानीय बिल्डर पर जबरन घर में घुसने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की शिकायत झाझरा पुलिस चौकी में दी गई है, और पुलिस द्वारा जांच जारी है।
वरिष्ठ नागरिकों में दहशत का माहौल
सोसाइटी निवासी राजकुमारी त्यागी के अनुसार, मंगलवार दोपहर एक बिल्डर, जिसे वह पहले से जानती थीं, चाय पीने के बहाने उनके घर आया। उसके साथ 4–5 अन्य व्यक्ति भी थे। उस समय वह घर में अकेली थीं, जिससे घबराकर उन्होंने अपने पति और सोसाइटी के अन्य वरिष्ठ नागरिकों को तुरंत बुला लिया। मौके पर सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर आशीष कुमार शर्मा, रिटायर्ड कर्नल अजय थपलियाल, सतीश कुमार सहित कई अन्य नागरिक पहुंच गए।
एसटीपी के इस्तेमाल को लेकर विरोध
निवासियों का कहना है कि बिल्डर सोसाइटी की एसटीपी सुविधा का उपयोग अपने नए निर्माणाधीन फ्लैट्स के लिए करना चाहता है, जिसका वे कड़ा विरोध कर रहे हैं। उनका तर्क है कि एसटीपी की वर्तमान क्षमता पहले से ही सीमित है। यदि अतिरिक्त फ्लैट्स इससे जोड़े गए, तो सीवरेज ओवरफ्लो और गंदगी की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
आरोप: विरोध करने पर की मारपीट और धमकी
शिकायत में कहा गया है कि जब निवासियों ने एसटीपी के इस्तेमाल का विरोध किया, तो बहस तेज हो गई। आरोप है कि बिल्डर के साथ आए कुछ लोगों ने जबरदस्ती घर में घुसकर हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना से सोसाइटी में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।
पुलिस कर रही जांच
इस पूरे मामले पर झाझरा पुलिस चौकी प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment