अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

राजधानी दून की 80 सड़कें अस्थायी रूप से दुरुस्त, लोनिवि ने भेजा 58 करोड़ का प्रस्ताव

On: September 26, 2025 5:13 AM
Follow Us:

देहरादून में 15 सितंबर की रात आई आपदा ने राजधानी की लाइफलाइन कही जाने वाली सड़कों को बुरी तरह प्रभावित किया। मुख्य मार्गों से लेकर राज्य राजमार्ग और ग्रामीण संपर्क सड़कों तक यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। कई स्थानों पर पुल व सड़कें क्षतिग्रस्त होने से आवागमन ठप हो गया था।

नंदा की चौकी पर टूटा पुल, वैकल्पिक मार्ग से यातायात चालू

पांवटा साहिब राजमार्ग पर नंदा की चौकी के पास पुल टूटने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए यहां वैकल्पिक पुलिया का निर्माण किया। इसके बाद बुधवार मध्यरात्रि से वाहनों का संचालन दोबारा शुरू हो गया। गुरुवार सुबह से बाहरी वाहनों की आवाजाही भी सामान्य रूप से चल रही है।

मसूरी रोड पर बैली ब्रिज, अन्य मार्गों पर भी राहत

आपदा के दौरान मसूरी रोड पर कुठालगेट के पास पुल बह जाने से बड़ी दिक्कत खड़ी हो गई थी। यहां लोनिवि ने तीन दिन के भीतर बैली ब्रिज खड़ा कर यातायात बहाल किया। सहस्रधारा व मालदेवता के पास भी अस्थायी मरम्मत से आवाजाही शुरू की जा चुकी है। अब जिले की सभी प्रमुख सड़कों पर अस्थाई यातायात व्यवस्था फौरी तौर पर बहाल कर दी गई है।

58 करोड़ के प्रस्ताव तैयार, डीपीआर फाइनल चरण में

सड़कों और पुलों को स्थायी रूप से दुरुस्त करने के लिए लोनिवि ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। देहरादून शहरी और आसपास की लगभग 80 सड़कों को पूर्व स्थिति में लाने के लिए करीब 58 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है।
नंदा की चौकी पर टूटे पुल की मरम्मत के लिए नई एबटमेंट वाल बनाने की योजना है। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार, इसका डीपीआर लगभग तैयार है और मिट्टी का परीक्षण भी चल रहा है। स्वीकृति मिलते ही काम धरातल पर शुरू होगा।

मसूरी रोड और सहस्रधारा क्षेत्र में भी बड़े सुधार कार्य

मसूरी रोड पर अस्थायी बैली ब्रिज लगाने के बाद अब उसी जगह पुराने पुल के बीम को मजबूत किया जाएगा। सहस्रधारा के पास मालदेवता को जोड़ने वाले पुल की एप्रोच रोड भी जल्द दुरुस्त होगी। कुल 65 सड़कों पर छोटे और बड़े स्तर के कार्य किए जाने हैं, जिन पर लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

ऋषिकेश खंड की सड़कों पर 28 करोड़ की योजना

देहरादून शहर को सीधे जोड़ने वाली ऋषिकेश खंड की सड़कों को भी भारी क्षति पहुंची है। मालदेवता, केसरवाला, थानो और भोगपुर क्षेत्र की सड़कों और पुलों को प्राथमिकता से सुधारने की जरूरत है। अधिशासी अभियंता भृगु द्विवेदी के अनुसार, यहां प्रमुख 15 सड़कों पर त्वरित कार्य के लिए लगभग 28 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है।

यह भी पढें- Dehradun के राजपुर रोड पर अंधाधुंध फायरिंग…कार का शीशा टूटा, एक के बाद एक तीन गोलियां दागीं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment