Dehradun के राजपुर रोड पर अंधाधुंध फायरिंग…कार का शीशा टूटा, एक के बाद एक तीन गोलियां दागीं - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun के राजपुर रोड पर अंधाधुंध फायरिंग…कार का शीशा टूटा, एक के बाद एक तीन गोलियां दागीं

On: September 25, 2025 6:22 PM
Follow Us:

देहरादून के पॉश इलाके राजपुर रोड पर बीती रात सनसनीखेज वारदात हुई। अज्ञात हमलावरों ने चलती कार पर फायरिंग कर दी। घटना में कार चालक अमान चौधरी बाल-बाल बच गए। गोली उनके बिल्कुल करीब से निकल गई, जबकि दो गोलियां कार में जा धंसीं। शहर में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी फायरिंग की घटना है, जिससे कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना कैसे हुई

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मिली जानकारी के अनुसार, अमान चौधरी (निवासी मुजफ्फरनगर) 21 सितंबर की रात अपने दोस्त के फ्लैट सिनौला से लौटकर मालसी की ओर जा रहे थे। लगभग रात 2:15 बजे, जब वे वाटिका सोसाइटी के पास पहुंचे, तभी एक सफेद रंग की कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

कार से उतरे एक युवक ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली अमान के चेहरे के पास से गुजरते हुए कार का शीशा तोड़कर बाहर निकल गई। जान बचाने के लिए अमान ने तुरंत कार की रफ्तार बढ़ाई। इस बीच हमलावर ने पीछे से दो और गोलियां दागीं, जो सीधे उनकी कार में जा लगीं।

किसी तरह बचाई जान

घटना से दहशत में आए अमान चौधरी किसी तरह वहां से भाग निकले और तुरंत अपने भाई आशीष को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने राजपुर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस की कार्रवाई

थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment