अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: स्वच्छ वायु रैंकिंग में प्रगति के बाद देहरादून की सड़कों की सफाई में आएगा नया बदलाव, मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीन से होगा सुधार

On: September 13, 2025 5:24 AM
Follow Us:

देहरादून नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीनें मंगवाई हैं। ये मशीनें स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत जर्मनी से आयात की गई हैं, जिनकी कुल लागत लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये है। इन मशीनों के आने से शहर के मुख्य मार्गों पर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा और स्वच्छता बनाए रखने में काफी मदद मिलेगी।

नगर निगम ने लंबे समय से मुख्य सड़क मार्गों पर सफाई व्यवस्था में सुधार लाने की योजना बनाई थी। पहले प्रस्तावित 10 रोड स्वीपिंग मशीनें योजना पर नहीं चल सकी थी, लेकिन अब राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत यह कदम उठाया गया है। हाल ही में जारी स्वच्छ वायु रैंकिंग में देहरादून की प्रगति ने नगर निगम का मनोबल बढ़ाया है, जिसके बाद अब शहर को टॉप 10 स्वच्छ शहरों में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना के अनुसार, इन आधुनिक मशीनों का जल्द ही ट्रायल रन किया जाएगा, ताकि जल्दी से जल्दी इन्हें मुख्य सड़कों पर लगाया जा सके। देहरादून में कुल 100 वार्ड हैं, जो करीब 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले हुए हैं, जहां सड़कों की सफाई का जिम्मा नगर निगम का है। मोहल्लों की सफाई कर्मियों द्वारा की जाती है, लेकिन मुख्य मार्गों पर सफाई व्यवस्था अब मशीनों के जरिए सशक्त होगी।

मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन की विशेषताएँ:

एक घंटे में 6 से 8 किलोमीटर तक सड़क की सफाई करने की क्षमता।

पानी का छिड़काव करके धूल को उड़ने से रोकना।

सूक्ष्म कण से लेकर 5-8 किलो वजनी कूड़ा उठाने की क्षमता।

इन मशीनों के आने से देहरादून के सड़कों की स्वच्छता में बेहतर सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढें- उत्तराखंड प्रीमियर लीग सीजन 2 का शेड्यूल हुआ घोषित, प्राइज मनी और बॉलीवुड सितारों की झलक भी होगी शामिल!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के टिहरी में खाई में गिरा सफेद यूटिलिटी वाहन और रेस्क्यू करती एसडीआरएफ की टीम।

टिहरी में मातम: अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत

विकासनगर पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित पिता और फोन-पे ट्रांजैक्शन का विवरण।

विकासनगर में सनसनी: नाबालिग किशोरी का अपहरण, फोन-पे ट्रांजैक्शन से खुला साजिश का राज, तीन पर मुकदमा

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी द्वारा स्वागत

उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: जौलीग्रांट में भव्य स्वागत के बाद एम्स ऋषिकेश पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: भीरी-ककोला मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

Leave a Comment