उत्तराखंड प्रीमियर लीग सीजन 2 का शेड्यूल हुआ घोषित, प्राइज मनी और बॉलीवुड सितारों की झलक भी होगी शामिल! - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड प्रीमियर लीग सीजन 2 का शेड्यूल हुआ घोषित, प्राइज मनी और बॉलीवुड सितारों की झलक भी होगी शामिल!

On: September 12, 2025 5:57 PM
Follow Us:

देहरादून: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) का दूसरा सीजन शुरू करने का ऐलान कर दिया है। इस बार UPL 2 की शुरुआत 23 सितंबर से देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी। पहले वूमेन लीग के मैच खेले जाएंगे, जिनका फाइनल 27 सितंबर को होगा। वहीं, उसी दिन से पुरुष लीग का भी आगाज हो जाएगा, जो 8 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवसर पर तीन बड़े आयोजन होंगे – ओपनिंग सेरेमनी, वूमेन फाइनल और पुरुष लीग फाइनल।

टीमें और प्राइज मनी का वितरण

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

UPL मेन लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी:

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

देहरादून वॉरियर्स

हरिद्वार स्प्रिंग अलमास

नैनीताल टाइगर्स

पिथौरागढ़ हरिकेनस

ऋषिकेश फॉल्कंस

टिहरी टाइटंस

UNS इंडियन

वहीं, UPL वूमेन लीग में 4 टीमें खेलेंगी:

हरिद्वार स्टॉर्म

मसूरी थंडर्स

पिथौरागढ़ हरिकेनस

टिहरी क्वींस

इस बार कुल प्राइज मनी करीब 50 लाख रुपये रखी गई है। पुरुष विजेता टीम को 25 लाख और महिला विजेता टीम को 7 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। रनर अप टीम्स को पुरुष वर्ग में 12 लाख और महिला वर्ग में 3 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज पुरुष को 1 लाख और महिला को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। हर मैच में मैन ऑफ द मैच को 10 हजार रुपये इनाम के तौर पर मिलेंगे।

बॉलीवुड सितारे और सिंगिंग परफॉर्मेंस से रंगारंग उद्घाटन

SSPARK इवेंट्स के फाउंडर और आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के वाइस प्रेसिडेंट राजीव खन्ना ने बताया कि इस बार UPL 2 को और भव्य बनाने के लिए ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी में देशभर के जाने-माने बॉलीवुड और संगीत कलाकार परफॉर्म करेंगे। साथ ही उत्तराखंड के लोक कलाकारों को भी इस आयोजन में विशेष स्थान दिया जाएगा। हालांकि अभी प्रमुख कलाकारों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। आयोजन की तैयारियां पूरी जोर-शोर से चल रही हैं।

मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती

मानसून के चलते उत्तर भारत में भारी बारिश हो रही है, जिससे UPL आयोजन को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। आयोजकों ने बताया कि फिलहाल मौसम की अनिश्चितता के बावजूद मैच विंडो मिलते ही हर संभव प्रयास किया जाएगा ताकि सभी मैच समय पर संपन्न हो सकें। इस बार यह टूर्नामेंट पूरे देश में सत्र का अंतिम बड़ा क्रिकेट इवेंट बनकर उभरेगा, जहां से नए क्रिकेट टैलेंट को राष्ट्रीय मंच पर अवसर मिलेगा।

उत्तराखंड को 25 करोड़ की आर्थिक वृद्धि का लाभ

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और SSPARK के अधिकारियों के अनुसार, UPL 2 से राज्य को करीब 20 से 25 करोड़ रुपये का आर्थिक लाभ होगा। साथ ही आयोजन के दौरान प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के लिए भी सहयोग देने की योजना है। यह आयोजन न केवल खेल को बढ़ावा देगा, बल्कि राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में भी मदद करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment