अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में स्पा सेंटर की आड़ में गंदा धंधा, दो युवक और पांच महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

On: August 27, 2025 6:57 AM
Follow Us:

हरिद्वार में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और सिडकुल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह पेंटागन मॉल स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने ऋषिकेश निवासी दो युवकों सचिन और गणेश समेत पांच महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में पकड़कर हिरासत में लिया।

पुलिस ने सभी आरोपितों को सिडकुल थाने लाकर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच में सामने आया कि इस गिरोह का संचालन एक महिला कर रही थी, जो आरके पुरम कॉलोनी, थाना सिडकुल की रहने वाली है। आरोप है कि वह लंबे समय से अन्तर्राज्य गिरोह के माध्यम से हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मुजफ्फरनगर से युवतियों को लाकर स्पा और सैलून की आड़ में देह व्यापार करवाती थी।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि पेंटागन मॉल के स्पा सेंटर के साथ-साथ पास स्थित एक अन्य स्पा सेंटर में भी अनियमितताएं पाई गई हैं। पुलिस ने वहां भी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस खुलासे के बाद शहर में संचालित स्पा सेंटरों पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है।

यह भी पढें- देहरादून के सर्किल बार पर फिर विवाद, भजनों के बीच शराब परोसने पर केस दर्ज, SSP ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंकिता भंडारी केस से जुड़े विवाद में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार; कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर भेजा जेल

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में नाइट स्टे पर लगा ब्रेक; ढिकाला और दुर्गादेवी जोन में सफारी भी पूरी तरह बंद, जानिए क्या है वजह

मुकेश अंबानी पहुंचे बदरीनाथ धाम: भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन, मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपये का बड़ा दान

मसूरी में सनसनी: होमस्टे में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से निकल रहा था खून, जांच में जुटी पुलिस

​कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज का जन्मोत्सव: सुबह 5 बजे खुले कपाट, उमड़ा आस्था का महासैलाब; हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजी घाटी

देहरादून मर्डर मिस्ट्री: भुड्डी गांव में अधिवक्ता सोहेल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, सगे छोटे भाई ने ही रची थी खूनी साजिश

Leave a Comment