देहरादून के सर्किल बार पर फिर विवाद, भजनों के बीच शराब परोसने पर केस दर्ज, SSP ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून के सर्किल बार पर फिर विवाद, भजनों के बीच शराब परोसने पर केस दर्ज, SSP ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

On: August 27, 2025 6:24 AM
Follow Us:

देहरादून के राजपुर रोड स्थित सर्किल बार एक बार फिर विवादों में आ गया है। बार में डीजे पर भजन बजाकर शराब परोसे जाने के मामले ने हिंदू संगठनों को आक्रोशित कर दिया। रविवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि बार संचालक व कर्मचारी ग्राहकों को शराब परोसते हुए भजन चला रहे थे। शराब पीने वाले लोग भजनों की धुन पर नाचते भी नजर आए। इस घटना के बाद धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने बार के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

विवाद की सूचना पर राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसके बाद पुलिस ने बार संचालक निखिल भल्ला समेत अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 के तहत मुकदमा दर्ज किया। इस धारा के अंतर्गत किसी वर्ग की धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने के इरादे से किए गए कार्यों को संज्ञेय अपराध माना जाता है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

शिकायतकर्ता का आरोप

शिकायत दर्ज कराने वाले अमन स्वेडिया, निवासी इंद्रेश नगर (कांवली रोड), ने अपनी तहरीर में बताया कि वायरल वीडियो देखकर उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा है। उनके अनुसार, बार प्रबंधन ने जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नीयत से यह कृत्य किया है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल उनकी आस्था को ठेस पहुंची बल्कि समुदाय विशेष में भी गहरा आक्रोश है।

पहले भी कर चुका है ऐसा कृत्य

यह पहला मौका नहीं है जब सर्किल बार इस तरह की हरकत को लेकर विवादों में घिरा हो। जून महीने में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। उस समय भी भजनों के बीच शराब परोसने पर विरोध हुआ था। हिंदू संगठनों ने तब भी जोरदार प्रदर्शन किया था। उस समय बार संचालक निखिल भल्ला ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए आश्वासन दिया था कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराई जाएगी। लेकिन अब दोबारा उसी तरह की घटना होने से लोगों का गुस्सा और भड़क गया है।

चेतावनी के बावजूद विवाद दोहराया

स्थानीय संगठनों का कहना है कि पहले दी गई चेतावनी को नज़रअंदाज़ कर बार संचालक ने दोबारा वही कार्य किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह सब जानबूझकर किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने बार के बाहर करीब एक घंटे तक धरना देकर कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। हिंदू संगठनों का कहना है कि यदि कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment