अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में साइबर अपराध पर सख्ती : हरिद्वार और नैनीताल में खुलेंगे नए साइबर थाने

On: August 22, 2025 10:07 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। पुलिस विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है जिसके तहत जल्द ही हरिद्वार और नैनीताल में साइबर थाने खोले जाएंगे। फिलहाल प्रदेश में केवल देहरादून और ऊधमसिंहनगर (रुद्रपुर) में ही साइबर थाने संचालित हो रहे हैं।

पहले चरण में दो बड़े जिले

प्रदेश के सभी जिलों में भविष्य में साइबर थाना स्थापित करने की योजना है, लेकिन पहले चरण में हरिद्वार और नैनीताल को प्राथमिकता दी गई है। इन जिलों में केसों की संख्या और गंभीरता को देखते हुए यहां साइबर थाना खोलने की तैयारी है। इसके बाद अन्य जिलों में भी केसों के आधार पर थाने खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

पुलिस के लिए चुनौती बन रहा साइबर क्राइम

पिछले कुछ सालों में साइबर अपराध तेजी से बढ़े हैं। जितनी तेजी से मामले सामने आ रहे हैं, उतनी ही तेजी से उनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। देहरादून और रुद्रपुर स्थित मौजूदा साइबर थानों में स्टाफ की संख्या बहुत कम है। इसके चलते पुलिस ठगों को गिरफ्तार तो कर रही है, लेकिन पीड़ितों की रकम वापस दिलाने में सफलता कम मिल रही है।

साइबर ठगी के आंकड़े

2021 : 11.4 करोड़ रुपये की ठगी, केवल 1.18 करोड़ ही बरामद।

2022 : 40 करोड़ रुपये की ठगी, 2.44 करोड़ ही बच सके।

2023 : 69 करोड़ रुपये की ठगी, पुलिस ने 7.31 करोड़ वापस दिलाए।

2024 : ठगी का आंकड़ा बढ़कर 167 करोड़ रुपये पहुंचा, लेकिन केवल 29.51 करोड़ ही रिकवर हुए।

2025 (जुलाई तक) : 84 करोड़ की ठगी, जिसमें से 12.08 करोड़ ही वापस मिल पाए।

इन आंकड़ों से साफ है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तो हो रही है, लेकिन रकम वापसी का ग्राफ बेहद कम है।

साइबर सेल की कमजोर स्थिति

प्रदेश के हर जिले में साइबर सेल जरूर बनाई गई है, लेकिन उनकी कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं है। ज्यादातर मामलों में कार्रवाई केवल शिकायत दर्ज करने तक सीमित रह जाती है। इसका एक कारण यह भी है कि साइबर सेल में तैनात निरीक्षक और दारोगा स्तर के अफसरों को कई बार मेला ड्यूटी, कानून-व्यवस्था और धरना-प्रदर्शन जैसे अन्य कामों में भी लगा दिया जाता है। नतीजतन, साइबर अपराध से निपटने की क्षमता कमजोर बनी रहती है।

नए साइबर थानों के खुलने से उम्मीद है कि प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराध पर नियंत्रण होगा और पीड़ितों को ज्यादा राहत मिल पाएगी।

यह भी पढें- पौड़ी आत्महत्या मामला: वायरल वीडियो के बाद भाजपा ने प्रदेश मंत्री को पद से हटाया, पांच आरोपी गिरफ्तार,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment