अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मॉल ऑफ देहरादून की छत पर स्टंटबाजी, पांच गिरफ्तार – कार और बाइक सीज

On: August 16, 2025 5:12 AM
Follow Us:

देहरादून। राजधानी देहरादून के जोगीवाला क्षेत्र स्थित मॉल ऑफ देहरादून में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। मॉल की छत पर कार और बाइक से स्टंटबाजी करते हुए पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके से एक कार और एक बाइक भी सीज की गई।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली थी कि मॉल की छत पर कुछ युवक रैली कार और रेसिंग बाइक से खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही जोगीवाला चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पाया गया कि दो बाइक सवार तेज आवाज और धुआं निकालते हुए स्टंट कर रहे थे, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही दोनों मौके से फरार हो गए।

पार्किंग एरिया बना स्टंट स्पॉट

पुलिस जांच में सामने आया कि छत का उपयोग केवल पार्किंग के लिए दिया गया था। इन ड्राइव मोटर नामक ग्रुप का आमा कैफे में लंच का कार्यक्रम था और गाड़ियों को छत पर पार्क करने की अनुमति ली गई थी। लेकिन उसी दौरान कुछ युवकों ने पार्किंग को ही स्टंट एरिया बना दिया और कार-बाइक से बर्न आउट करने लगे, जिससे शोरगुल और धुआं फैल गया।

आयोजकों और प्रबंधन पर कार्रवाई

इस मामले में पुलिस ने आयोजकों के 10 चालान और मॉल प्रबंधन के 5 चालान पुलिस एक्ट के तहत किए। वहीं, स्टंटबाजी में इस्तेमाल कार और बाइक को मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में सीज कर दिया गया।

मॉल प्रबंधन को सख्त चेतावनी

पुलिस ने मॉल प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में बिना अनुमति ऐसे आयोजन न किए जाएं। एसएसपी ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां न सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं बल्कि ध्वनि प्रदूषण और लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती हैं।

यह भी पढें- देहरादून आरटीओ में काम होंगे आसान, जल्द शुरू होगी नई सुविधा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकासनगर में भारी बवाल: BJP नेता विनोद की हत्या के बाद सुलग उठा बैरागीवाला, आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में शर्मनाक घटना: युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में ASI और कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज, भारी बवाल

उत्तराखंड: विकासनगर में BJP नेता की बेरहमी से हत्या के बाद भारी बवाल; मस्जिद पर पथराव, आरोपियों के घरों पर हमला, पीएसी तैनात

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर बड़ा अपडेट: जून 2028 में ब्यासी और दिसंबर 2029 में कर्णप्रयाग पहुंचेगी ट्रेन, बदल गई डेडलाइन

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: चलती कार में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली निसान मैग्नाइट; बाल-बाल बचे सवार

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

Leave a Comment