अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में नकली सिगरेट रैकेट का पर्दाफाश, एसटीएफ ने 22 हजार से ज्यादा पैकेट किए जब्त

On: July 12, 2025 7:00 AM
Follow Us:

दिल्ली और मुजफ्फरनगर से चल रहा था पूरा नेटवर्क, करोड़ों की टैक्स चोरी का हुआ खुलासा

देहरादून में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नकली सिगरेट बेचने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 22,100 से अधिक पैकेट बरामद किए हैं। छापेमारी के दौरान गोल्ड फ्लैक जैसी नामी ब्रांड की नकल में बनाए गए सिगरेट के पैकेट बरामद हुए, जिनमें नकली बारकोड, लोगो और स्वास्थ्य चेतावनी भी हूबहू छपी थी।

लांसर कंपनी की शिकायत के बाद हुई बड़ी कार्रवाई

एसटीएफ को यह सूचना लांसर नेटवर्क कंपनी के मैनेजर अनुकल्प सिंह ने दी थी। उन्होंने बताया कि देहरादून और आस-पास के इलाकों में गोल्ड फ्लैक समेत कई ब्रांड की नकली सिगरेट अवैध रूप से बेची जा रही है। इस सूचना के बाद एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस और कंपनी प्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम गठित की।

टीम ने पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा के नेतृत्व में जाखन क्षेत्र स्थित ‘निशांत ट्रेडर्स’ के गोदाम पर छापा मारा। यहां से बड़ी मात्रा में नकली सिगरेट बरामद हुईं, जिन पर ब्रांडेड कंपनियों के नामों का दुरुपयोग किया गया था।

संगठित गिरोह का खुलासा, दिल्ली और मुजफ्फरनगर से जुड़ाव

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह रैकेट एक संगठित गिरोह के तहत संचालित हो रहा है, जिसकी जड़ें दिल्ली और मुजफ्फरनगर तक फैली हुई हैं। इस नेटवर्क के जरिए उत्तराखंड के कई इलाकों में नकली सिगरेट सप्लाई की जाती थी। माल को सस्ते दामों पर मंगवाकर थोक व्यापारी इसे असली ब्रांड के नाम पर फुटकर विक्रेताओं को ऊंचे दामों में बेचते थे। सारा लेनदेन नकद में किया जाता था ताकि टैक्स चोरी आसानी से की जा सके।

करोड़ों के टैक्स घोटाले की आशंका

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने बताया कि इस रैकेट के ज़रिये सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया है। नकली उत्पादों की बिक्री से न सिर्फ उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ किया गया, बल्कि टैक्स चोरी कर सरकारी सिस्टम को भी चूना लगाया गया।

अन्य राज्यों में भी छापेमारी की तैयारी

इस मामले में पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश के लिए एसटीएफ की टीमें दिल्ली और मुजफ्फरनगर रवाना कर दी गई हैं। एसएसपी एसटीएफ के मुताबिक, गिरोह की गतिविधियां अन्य राज्यों और संभवतः अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क तक भी फैली हो सकती हैं।

अलर्ट मोड पर एजेंसियां, कार्रवाई रहेगी जारी

एसटीएफ का कहना है कि इस तरह की संगठित आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए राज्यभर में अभियान और तेज किया जाएगा। इस प्रकार के नकली माल के विरुद्ध छापेमारी और कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

यह भी पढें- गंगा में स्नान करते वक्त डूबे चार कांवड़िये, एसडीआरएफ ने दिखाई तेज़ी, सभी की बची जान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

Leave a Comment