गंगा में स्नान करते वक्त डूबे चार कांवड़िये, एसडीआरएफ ने दिखाई तेज़ी, सभी की बची जान - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

गंगा में स्नान करते वक्त डूबे चार कांवड़िये, एसडीआरएफ ने दिखाई तेज़ी, सभी की बची जान

On: July 12, 2025 7:01 AM
Follow Us:

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया, जब गंगा में स्नान करते समय चार कांवड़ यात्री तेज बहाव में डूबने लगे। लेकिन मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम ने अपनी तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

तीन अलग-अलग घटनाएं कांगड़ा घाट की हैं, जबकि एक मामला प्रेमनगर घाट से सामने आया। इन घाटों पर स्नान के दौरान यात्री अचानक गहरे पानी में चले गए और बहाव में फंस गए। गनीमत रही कि रेस्क्यू टीम बिल्कुल समय पर सक्रिय हुई और किसी भी जान की हानि नहीं हुई।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ ने जिन तीन यात्रियों को बचाया, उनमें रोहतक (हरियाणा) का 17 वर्षीय रोहित, कर्णप्रयाग (उत्तराखंड) के 40 वर्षीय संतोष, और पटियाला (पंजाब) का 15 वर्षीय रोहन शामिल हैं। वहीं, प्रेमनगर घाट से बरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी 20 वर्षीय संजय को भी सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

एसडीआरएफ की यह तत्परता न केवल उनकी कार्यकुशलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाता है कि भीड़भाड़ वाले तीर्थ स्थलों पर आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम कितनी सजग है। चारों यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : वारदात की साजिश रच रहे दो युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment