अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

महेंद्र भट्ट दोबारा बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, सीएम धामी ने किया गर्मजोशी से स्वागत

On: July 2, 2025 8:29 AM
Follow Us:

भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार चुने जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सरकारी आवास पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और पार्टी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया। इस अवसर पर भाजपा के राज्य महासचिव (संगठन) अजय कुमार भी मौजूद रहे।

महेंद्र भट्ट को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री और चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा ने जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रांतीय परिषद की बैठक में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की। इसी बैठक में राष्ट्रीय परिषद के लिए आठ सदस्यों के निर्वाचन की भी जानकारी दी गई।

पंचायत से लेकर विधानसभा तक भाजपा की जीत का खाका तैयार
महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी राजनीतिक रणनीति का स्पष्ट खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य न केवल जिला पंचायतों बल्कि प्रत्येक ग्राम पंचायत और बीडीसी पदों पर जीत हासिल करना है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की जीत का आधार बताते हुए कहा कि “ऐसा कोई बीडीसी वार्ड या ग्राम सभा नहीं होनी चाहिए जहां भाजपा कार्यकर्ता चुनाव मैदान में न हो।”

भट्ट ने 2027 के विधानसभा चुनाव को पार्टी के लिए अहम पड़ाव बताते हुए कहा कि इस बार भाजपा “60 पार” के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा, “हमने 2022 में दूसरी बार सरकार बनाकर राजनीतिक मिथक को तोड़ा है और अब 2027 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।”

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने राज्य में विकास को ज़मीनी हकीकत बना दिया है — अब यह केवल भाषणों में नहीं बल्कि जनता अपनी आंखों से देख रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंचायत चुनाव से लेकर 2027 तक लगातार, न थकते हुए और न रुकते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए जुट जाएं।

यह भी पढें- ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा: कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलटा, तीन की मौत, 16 घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment