ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा: कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलटा, तीन की मौत, 16 घायल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा: कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलटा, तीन की मौत, 16 घायल

On: July 2, 2025 8:19 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार सुबह कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। यह दुर्घटना ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाजल और फकोट के बीच हुई, जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में 19 कांवड़ यात्री सवार थे, जो ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे थे। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं।

घायलों का अस्पताल में उपचार जारी

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य यात्रियों के शव ट्रक के नीचे दबे मिले। हादसे के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। चार गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। इसके अलावा आठ घायलों का इलाज नरेंद्रनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एक का फकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

108 एम्बुलेंस सेवा और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से घायलों को तुरंत अस्पतालों तक पहुंचाया गया। जिलाधिकारी टिहरी के अनुसार, ट्रक खाड़ी से लगभग दो किलोमीटर आगे जाकर अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे पलट गया।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, राहत कार्यों के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जाए ताकि किसी भी यात्री को देर न हो। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment