केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तनाव: तीर्थयात्रियों और पार्किंग कर्मचारियों में भिड़ंत, 5 गिरफ्तार - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तनाव: तीर्थयात्रियों और पार्किंग कर्मचारियों में भिड़ंत, 5 गिरफ्तार

On: June 20, 2025 5:32 AM
Follow Us:

केदारनाथ धाम की पवित्र यात्रा के दौरान सीतापुर पार्किंग क्षेत्र में तीर्थयात्रियों और पार्किंग कर्मचारियों के बीच मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह विवाद सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुआ, जब किसी बात को लेकर तीर्थयात्रियों और कर्मचारियों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ लोग तीर्थयात्रियों पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वीडियो की जांच की और पाया कि यह घटना सोनप्रयाग से लगभग एक किलोमीटर पहले स्थित सीतापुर पार्किंग की है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और पार्किंग ठेकेदार सहित अन्य आरोपितों से पूछताछ की।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इस मामले में रुद्रप्रयाग के विभिन्न गांवों से जुड़े पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दीपक चंद्र, सुदर्शन चंद्र, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र कोहली और दुर्गेश शामिल हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने जानकारी दी कि ठेकेदार की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी, क्योंकि वह कर्मचारियों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने में विफल रहा है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

घटना से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। उनका कहना है कि केदारघाटी जैसी धार्मिक और शांत जगह पर इस तरह की हिंसक घटनाएं यात्रा की पवित्रता को ठेस पहुंचा रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों। सोनप्रयाग थाना पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर उन्हें कड़ी सजा दिलाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में तबादलों की आंधी, 57 अफसरों के जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment