उत्तराखंड में तबादलों की आंधी, 57 अफसरों के जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में तबादलों की आंधी, 57 अफसरों के जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल

On: June 20, 2025 5:29 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक हलकों में बड़ा बदलाव करते हुए एक ही रात में 57 अधिकारियों के कार्यभार में तबादला कर दिया। इस फैसले से शासन और जिलों दोनों स्तरों पर हलचल मच गई है। जिन अधिकारियों को नए विभाग सौंपे गए हैं, उनमें 32 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल का असर सीधे तौर पर राज्य प्रशासन की दिशा और कार्यप्रणाली पर पड़ने वाला है।

जारी शासनादेश के अनुसार, बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव सहकारिता का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि डॉ. पंकज कुमार पांडेय से श्रम विभाग और भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हटा ली गई है। वहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से जलागम और मुख्य परियोजना निदेशक जलागम की जिम्मेदारी वापस लेकर सचिव दिलीप जावलकर को सौंपी गई है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पर्यटन विभाग में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला। सचिव सचिन कुर्वे से पर्यटन, धर्मस्व और पर्यटन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारियां हटाकर उन्हें सचिव धीराज गर्ब्याल को दे दिया गया है। इसके साथ ही, सचिव चंद्रेश कुमार यादव को आयुक्त खाद्य बनाया गया है और डॉ. वी षणमुगम से निदेशक ऑडिट का पदभार वापस लिया गया है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इसके अतिरिक्त, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार से सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग का प्रभार हटाया गया है, जबकि डॉ. नीरज खैरवाल को सचिव भाषा का नया जिम्मा सौंपा गया है। सरकार के इस कदम को प्रशासनिक दक्षता और जिम्मेदारियों के पुनर्गठन की दृष्टि से एक अहम निर्णय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : बदरीनाथ यात्रा में अब नहीं होगा जाम, ईको शुल्क के लिए शुरू हुई फास्ट ट्रैक सुविधा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment