अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मसूरी में सड़क पर पलटी पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, दो घायल

On: May 18, 2025 7:07 AM
Follow Us:

मसूरी में शनिवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोलूखेत के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसके तुरंत बाद उसमें भीषण आग लग गई। हादसे के बाद मसूरी-देहरादून मार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर ब्रिगेड और 108 एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर सर्विस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे किया गया और यातायात को पुनः सुचारू रूप से चालू किया गया।

मसूरी कोतवाल सतांश कुवर ने बताया कि हादसा कोलूखेत पुलिस चौकी से लगभग एक किलोमीटर पहले देहरादून की दिशा में हुआ। पिकअप वाहन में चालक जसविंदर और एक अन्य व्यक्ति अनिल कुमार सवार थे, जो हादसे में बाल-बाल बच गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें मसूरी उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि हादसे के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

20 अप्रैल को भी कैंपटी-मसूरी रोड पर हुआ था ऐसा ही हादसा

गौरतलब है कि इससे पहले 20 अप्रैल 2025 को कैंपटी-मसूरी रोड के जीरो प्वाइंट के पास भी एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया था। उस दौरान एक चलती टैक्सी में अचानक आग लग गई थी। कार में एक बच्चे सहित कुल पांच लोग सवार थे, जो समय रहते बाहर निकल आए और सभी सुरक्षित बच गए। उस समय भी फायर सर्विस और मसूरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया था।

लगातार हो रही ऐसी घटनाएं सड़क सुरक्षा और वाहन रखरखाव को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें और नियमित रूप से वाहन की जांच करवाएं।

यह भी पढें- उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, देहरादून एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Congress workers and students participate in the NEET Paper Leak Protest candle march for Riya Thapa in Dehradun, demanding justice and transparent examination reforms.

NEET Paper Leak Protest को लेकर देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, रिया थापा के लिए न्याय की मांग तेज

Kailash Mansarovar Yatra 2026: Chief Minister Dhami flagged off the first batch, stating that this is a journey that unites the soul with the Supreme Soul.

Kailash Mansarovar Yatra 2026: मुख्यमंत्री धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी, बोले- यह आत्मा का परमात्मा से मिलन कराने वाली यात्रा

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

उत्तराखंड आफत की बारिश: धारचूला में पुल बहा, चीन सीमा से संपर्क पूरी तरह कटा; जनजीवन अस्त-व्यस्त

Pushkar Singh Dhami completes 5 years as Uttarakhand Chief Minister, highlighting major decisions including UCC, anti-copying law, land law and women's reservation.

Pushkar Singh Dhami 5 Years: मुख्यमंत्री के रूप में पूरे हुए पांच साल, 9 जुलाई को बनाएंगे नया रिकॉर्ड!

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खुली पोल: पहली बारिश में ही उभरे गहरे गड्ढे, पिलर में दरारें आने से बढ़ी दहशत

Uttarakhand police investigating a crime scene outside a liquor shop at night in Raipur Dehradun after a firing incident

देहरादून में खूनी संघर्ष: शराब ठेके के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक लहूलुहान; इलाके में हड़कंप

Leave a Comment