अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार वन विभाग के श्रमिक के पास मिला चीतल शावक का मांस, अंगों सहित बरामद, आरोपी हिरासत में

On: March 27, 2025 3:49 PM
Follow Us:

हरिद्वार वन प्रभाग की खानपुर रेंज में वन्यजीव संरक्षण कानून के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। वन विभाग को शाहमंसूर बीट स्थित कुड़कावाला परिसर में प्रतिबंधित वन्यजीव के मांस की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए खानपुर रेंज की टीम ने मौके पर दबिश दी और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

जांच के दौरान आरोपी की पहचान हुकुम सिंह, निवासी ग्राम झींवरहेड़ी, के रूप में हुई, जो वन विभाग में दैनिक श्रमिक के रूप में कार्यरत था। तलाशी के दौरान उसके पास से चीतल के शावक का मांस और कुछ अन्य अंग बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 25 मार्च को शाहमंसूर बीट के वन क्षेत्र में उसे एक मृत चीतल शावक मिला था, जिसे वह अपने साथ ले आया था।

वन विभाग की टीम ने बरामद वन्यजीव अंगों को जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी एवं खानपुर रेंज के प्रभारी रेंजर रजत सुमन ने किया। उनके साथ वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत, हरीश वालिया और दुष्यंत सैनी सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

हरिद्वार वन प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन गंभीर अपराध है और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग क्षेत्र में गश्त और निगरानी को और कड़ा कर रहा है ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढें- हल्द्वानी में बरात में गए चोरों ने खाली घर को बनाया निशाना, जंगल में गड्ढा खोदकर छुपाए थे जेवर; 100 से ज्यादा CCTV खंगालने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment