Doon Prime News
tech

आज से शुरू हुई Realme और OnePlus की सेल इस सेल में कम कीमत पर आप भी खरीद सकते हैं अपना मनपसंद डिवाइस

Realme और OnePlus

भारत के 72 वें गणतंत्र दिवस पर अनेक कंपनियां फेल का आयोजन कर रही है। जहां Amazon की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल और Flipkart की सेविंग डे सेल की शुरुआत हो चुकी है। वही OnePlus और Realme ने भी आज से सेल की शुरुआत कर दी है। OnePlus की सेल आज से शुरू होकर 26 जनवरी तक चलेंगी। वही रियल मी की रियल पब्लिक सेल आज से लेकर 22 जनवरी तक चलेगी। इन सभी सेल में स्मार्टफोन सहित अन्य गैजेट्स छुट संग खरीदे जा सकेंगे।

OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट की माने तो OnePlus TV Y Series को सिर्फ ₹14499 में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसके सिवा OnePlus Power Bank पर ₹3000 तक की छूट मिल रही है। ऑफर में मिल रही छूट के बाद इसका दाम ₹9999 हो जाता है। इस सेल में OnePlus Band ₹2799 के बजाय ₹2499 में खरीदा जा सकता है।

आपको बता दें कि OnePlus Republic Days सेल में OnePlus Bullets Wireless Z Series पर लगभग ₹1000 तक की छूट दे रहा है, छूट के बाद आपको यह महज ₹1899 में मिल सकेगा। इसके सिवा इस सेल में OnePlus Buds सिर्फ ₹4699 में आर्डर की जा सकती है। इस पर ₹300 की छूट दी जा रही है, साथ ही आप OnePlus Buds Z को ₹3190 की जगह ₹2799 में भी खरीद सकते हैं।

रियल मी रियल पब्लिक सेल

OnePlus के सिवा Realme ने भी सेल की शुरुआत की है। आज से रियल पब्लिक सेल का आयोजन किया जा रहा है। इस सेल में Realme X50 Pro को ₹7000 तक की छूट पर खरीदा जा सकता है। Realme के पूर्व 5G स्मार्टफोन पर प्राप्त हो रही छूट के बाद इसकी कीमत ₹14999 हो जाती है। यह इसके 8GB और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम है, यदि आप इसका 12GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीदना चाहते हैं। तो यह आपको ₹40,999 में मिल सकता है।

यह भी पढ़े –ऑस्ट्रेलिया में जमकर रन बनाते हैं विराट कोहली, नॉकआउट में भी है शानदार रिकॉर्ड,अब क्या कर पाएंगे सेमीफाइनल में कमाल?

स्मार्टफोंस पर मिल रही है भारी छूट

इसके सिवा इस सेल में Realme 7 ,Realme 7 Pro, Realme C3 और Realme C 15 Qualcomm Edition पर भी छूट दी जा रही है। Realme X 3 और Realme X 3Superzoom पर भी छूट दी जा रही है।

इस पर भी मिल रही है छूट

स्मार्टफोंस के साथ 7 Realme स्मार्ट टीवी पर भी छूट दी जा रही है।इसके 32 इंच और 43 इंच के टीवी मॉडल्स पर 1000 हजार रुपए तक की छूट मिल रही है। इसके सिवा Realme के 55 इंच की टीवी मॉडल को 39,999 रुपए में आर्डर कर सकते हैं । यही नहींRealme स्मार्ट वॉच को भी आप सेल में ₹1000 तक की छूट के साथ आर्डर कर सकते हैं।

Related posts

Apple के iPhone 15 की पहली तस्वीर आई सामने, आप भी देख चाहेंगे इसे खरीदना।

doonprimenews

Samsung Galaxy S23 में होगा 200 MP का जबरदस्त कैमरा , फीचर्स भी होने वाले हैं अमेजिंग।

doonprimenews

Xiaomi ने शुरु की Christmas Day सेल, यहां आपको Redmi 10 पर मिला काफी भारी डिस्काउंट।

doonprimenews

Leave a Comment