April 22, 2026 – Doonprimenews

नेपाल में राजनीतिक भूचाल: भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच गृह मंत्री सुदन गुरुंग का इस्तीफा, बालेन शाह सरकार को लगा बड़ा झटका

सुदन गुरुंग नेपाल के पूर्व गृह मंत्री

नेपाल के पूर्व गृह मंत्री सुदन गुरुंग पर भ्रष्टाचार और विवादास्पद कारोबारी दीपक भट्टा के साथ व्यापारिक हिस्सेदारी और माइक्रो इंश्योरेंस कंपनियों में संदिग्ध निवेश के आरोप लगे थे। इन आरोपों के कारण उन्हें चारों तरफ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: IRS अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या, मोबाइल चार्जर के तार से घोंटा गला

दिल्ली की अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी के घर के बाहर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच करते हुए |

“दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की उसके ही घर में नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारे ने मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर वारदात को अंजाम दिया। शुरुआती जांच में दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस को घर के पूर्व घरेलू सहायक पर शक है, जो वारदात के बाद से फरार है और सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दिया है।”

गाजियाबाद: इंदिरापुरम में रूह कंपा देने वाला हादसा, 29वीं मंजिल से गिरी महिला; कार से टकराकर सिर धड़ से हुआ अलग

इंदिरापुरम टीएनटी टावर सोसाइटी में पुलिस जांच और क्षतिग्रस्त कार जहां महिला 29वीं मंजिल से गिरी

“गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित टीएनटी टावर सोसाइटी में एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ 29वीं मंजिल से गिरकर एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला नीचे खड़ी कार पर इतनी तेजी से गिरी कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।”

फ्यूल संकट का बड़ा असर: लुफ्थांसा एयरलाइन ने रद्द कीं 20,000 उड़ानें, विमानन क्षेत्र में हड़कंप

हवाई अड्डे पर खड़े लुफ्थांसा एयरलाइन के विमान और रद्द उड़ानों की सूचना देखते यात्री |

“वैश्विक ईंधन संकट और ईरान युद्ध के चलते विमानन क्षेत्र में बड़ा फेरबदल हुआ है। जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा ने जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के कारण अपने समर शेड्यूल से 20,000 उड़ानें रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम से कंपनी 40,000 टन ईंधन बचाने का लक्ष्य रख रही है, जिसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा और टिकटों की कीमतों पर पड़ सकता है।”

कर्नाटक: होमस्टे में अमेरिकी महिला से दरिंदगी, नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म; आरोपी मालिक और कर्मचारी गिरफ्तार

कोडागु पुलिस द्वारा अमेरिकी महिला से दुष्कर्म के आरोप में होमस्टे मालिक और कर्मचारी को गिरफ्तार कर ले जाते हुए

“कर्नाटक के कोडागु (कूर्ग) जिले में एक अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ होमस्टे में नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि घटना को दबाने के लिए होमस्टे मालिक ने तीन दिनों तक वाई-फाई बंद रखा और उसे डिजिटल कैद में रखा। मैसूर पुलिस की सूचना के बाद कोडागु पुलिस ने होमस्टे मालिक और कर्मचारी को गिरफ्तार कर 3 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।”

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

​उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी रोड पर यातायात दबाव को कम करने के लिए युद्ध स्तर पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। ​मसूरी, : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद से ही मसूरी रोड पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए, निकट भविष्य में … Read more

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

> *”बम-बम भोले” के जयकारों और हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के बीच खुला केदारनाथ धाम!*
> केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में दस क्विंटल फूलों से सजे धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के पहले दर्शन किए। प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं