April 27, 2026 – Doonprimenews

चारधाम यात्रा 2026: सीएम धामी ने केंद्र से मांगी 100% कमर्शियल LPG आपूर्ति, आपदा के लिए 5% अतिरिक्त कोटे का भी आग्रह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली में बैठक के दौरान चर्चा करते हुए

*नई दिल्ली:* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर चारधाम यात्रा के लिए 100% एलपीजी आपूर्ति और आपदा राहत के लिए 5% अतिरिक्त कोटे की मांग की। केंद्र ने राज्य की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

फर्रुखाबाद: इटावा-बरेली हाईवे पर मौत का तांडव, गलत दिशा से आ रहे ऑटो और डीसीएम की भीषण भिड़ंत; दंपती समेत 3 की मौत, 8 घायल

फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और डीसीएम ट्रक के पास जांच करती पुलिस और खड़ी एम्बुलेंस

*फर्रुखाबाद:* इटावा-बरेली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा। गलत दिशा में जा रहे सवारियों से भरे ऑटो की डीसीएम ट्रक से सीधी भिड़ंत। हादसे में दंपती और 16 माह के मासूम समेत 3 की मौत, 8 घायल। डीएम और एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल

हरिद्वार में सनसनी: सिडकुल कर्मचारी की हथौड़े से पीट-पीटकर निर्मम हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव

हरिद्वार के बहादराबाद में खेत में सिडकुल कर्मचारी के शव के पास फॉरेंसिक और पुलिस टीम जांच करते हुए

*हरिद्वार:* सिडकुल कर्मचारी की बहादराबाद के बोंगला क्षेत्र में निर्मम हत्या। खेत में मिला खून से लथपथ शव, सिर पर हथौड़े से वार के निशान। पुलिस को मौके से शराब की बोतलें और हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद, जांच शुरू।

नैनीताल में सनसनी: कलेक्ट्रेट पार्किंग में अधिवक्ता ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में पत्नी के लिए लिखी भावुक बात

नैनीताल कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस जांच और खड़ी कार

नैनीताल कलेक्ट्रेट पार्किंग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक वरिष्ठ अधिवक्ता का शव उनकी कार के भीतर खून से लथपथ मिला। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें बीमारी से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाने की बात कही गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से करवट बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड मौसम अपडेट बारिश और ओलावृष्टि अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने नैनीताल, देहरादून और उत्तरकाशी समेत कई जिलों के लिए अगले 3 दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने सभी नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

बिहार: सारण में भीषण सड़क हादसा, स्कार्पियो ने टेंपो को रौंदा; शिव चर्चा से लौट रहे 3 लोगों की मौत, 5 गंभीर

सारण सड़क हादसा दिघवारा टेंपो स्कार्पियो टक्कर

सारण के दिघवारा में रविवार देर रात शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने टेंपो को भीषण टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।