कर्नाटक: होमस्टे में अमेरिकी महिला से दरिंदगी, नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म; आरोपी मालिक और कर्मचारी गिरफ्तार

कोडागु पुलिस द्वारा अमेरिकी महिला से दुष्कर्म के आरोप में होमस्टे मालिक और कर्मचारी को गिरफ्तार कर ले जाते हुए

“कर्नाटक के कोडागु (कूर्ग) जिले में एक अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ होमस्टे में नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि घटना को दबाने के लिए होमस्टे मालिक ने तीन दिनों तक वाई-फाई बंद रखा और उसे डिजिटल कैद में रखा। मैसूर पुलिस की सूचना के बाद कोडागु पुलिस ने होमस्टे मालिक और कर्मचारी को गिरफ्तार कर 3 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।”