​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

> *”बम-बम भोले” के जयकारों और हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के बीच खुला केदारनाथ धाम!*
> केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में दस क्विंटल फूलों से सजे धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के पहले दर्शन किए। प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं