नववर्ष और क्रिसमस पर मसूरी घूमने का प्लान है? पहले जान लें दून पुलिस का ट्रैफिक प्लान - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नववर्ष और क्रिसमस पर मसूरी घूमने का प्लान है? पहले जान लें दून पुलिस का ट्रैफिक प्लान

On: December 25, 2025 6:56 AM
Follow Us:

क्रिसमस, नववर्ष और वीकेंड के दौरान देहरादून–मसूरी मार्ग पर बढ़ने वाली पर्यटक भीड़ को देखते हुए दून पुलिस ने एक व्यापक ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना, जाम की स्थिति से बचाव करना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस ने आम नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान का अवलोकन अवश्य करें।
मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए निर्धारित रूट
दिल्ली/रुड़की/सहारनपुर से आने वाले पर्यटक
• दिल्ली – रुड़की – सहारनपुर – मोहंड – आशारोड़ी – आईएसबीटी – शिमला बाईपास – सेंट ज्यूड्स चौक – बल्लूपुर चौक – गढ़ीकैंट – अनारवाला – जोहड़ी गांव – मसूरी रोड – कुठालगेट – मसूरी
हरिद्वार/ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले वाहन (प्लान-A)
• हरिद्वार/ऋषिकेश – हर्रावाला – मोहकमपुर फ्लाईओवर – जोगीवाला (कैलाश अस्पताल से यू-टर्न) – पुलिया नंबर 06 – रिंग रोड – लाडपुर – सहस्रधारा क्रॉसिंग – आईटी पार्क – किरसाली चौक – साईं मंदिर तिराहा – मसूरी डायवर्जन – कुठालगेट – मसूरी
शहर में अत्यधिक दबाव की स्थिति में (प्लान-B)
• हरिद्वार – नेपाली फार्म – भानियावाला – एयरपोर्ट – थानो रोड – महाराणा प्रताप चौक – लाडपुर – सहस्रधारा क्रॉसिंग – आईटी पार्क – किरसाली चौक – साईं मंदिर – मसूरी डायवर्जन – कुठालगेट – मसूरी
मसूरी से वापसी का निर्धारित मार्ग
• मसूरी – कुठालगेट – ओल्ड राजपुर रोड – राजपुर – साईं मंदिर – किरसाली चौक – आईटी पार्क – तपोवन बाईपास – नालापानी चौक – लाडपुर – जोगीवाला होते हुए हरिद्वार/ऋषिकेश/आईएसबीटी
मसूरी में पार्किंग की विशेष व्यवस्था
• नववर्ष के अवसर पर मसूरी में 3500 से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
• प्रमुख पार्किंग स्थल:
पिक्चर पैलेस, लंढौर रोड, कैंप्टी टैक्सी स्टैंड, टाउन हॉल, किंग क्रेग, होटल पार्किंग, गज्जी बैंड समेत अन्य स्थान।
पार्किंग प्लान की व्यवस्था
• पार्किंग क्षमता के 70 प्रतिशत भरने पर प्लान-B लागू किया जाएगा।
• किंग क्रेग पार्किंग में वाहन खड़े कर पर्यटकों को लोकल टैक्सी/शटल सेवा से गंतव्य तक भेजा जाएगा।
• किंग क्रेग पार्किंग भरने की स्थिति में प्लान-C के तहत गज्जी बैंड से टैक्सी सेवा संचालित होगी।
देहरादून शहर के लिए ट्रैफिक प्लान
• राजपुर रोड और पैसिफिक मॉल पर दबाव बढ़ने पर मसूरी से आने वाला ट्रैफिक साईं मंदिर से आईटी पार्क की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
• एनेक्सी/सीएसडी तिराहा से दिलाराम चौक जाने वाला ट्रैफिक जोहड़ी गांव की ओर मोड़ा जाएगा।
• घंटाघर क्षेत्र में दबाव बढ़ने पर ओरियंट चौक, बुद्धा चौक और तहसील चौक से वैकल्पिक डायवर्जन लागू होगा।
देहरादून की प्रमुख पार्किंग सुविधाएं
• रेंजर्स ग्राउंड, परेड ग्राउंड, एमडीडीए पार्किंग, राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स, कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग
• कुल क्षमता: 1700 से अधिक कारें
क्रिसमस पर मॉल क्षेत्रों के लिए विशेष पार्किंग प्लान
सेंट्रियो मॉल
• मॉल की पार्किंग भरने पर वाहन एनसीआर प्लाजा, पासपोर्ट कार्यालय के पास हाथीबड़कला, और बक्शी प्लाजा में खड़े किए जा सकेंगे।
पैसिफिक मॉल / राजपुर रोड
• मॉल और आसपास की पार्किंग भरने पर नगर निगम द्वारा रोड साइड पेड पार्किंग की व्यवस्था:
• स्कॉलर होम से आईसीआईसीआई बैंक तक
• पैसिफिक हिल्स के सामने सड़क के एक ओर
क्रॉस रोड मॉल
• मॉल की पार्किंग फुल होने पर पास के मैदान में पार्किंग की सुविधा।
अन्य प्रमुख क्षेत्रों में पेड पार्किंग
• नैनी बेकरी / एलोरा – सीएनआई चर्च (ग्लोब चौक क्षेत्र)
• बहल चौक पर आनंदम स्वीट शॉप के सामने
• ओरियंट चौक से पार्क व्यू होटल तक सड़क किनारे
• जेजे टावर, एचडीएफसी बैंक के पास
• सेंट फ्रांसिस चर्च के लिए परेड ग्राउंड
• सेंट जॉन चर्च (दून अस्पताल) के लिए राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स, तहसील चौक
मसूरी में क्रिसमस आयोजन के दौरान अतिरिक्त पार्किंग
• लाइब्रेरी चौक क्षेत्र: कैंप्टी टैक्सी स्टैंड
• पिक्चर पैलेस (कुलड़ी): किंग क्रेग मल्टीस्टोरी पार्किंग

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment