उत्तराखंड में 23 दिसंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी, विजेताओं को मिलेगा ₹5 लाख - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में 23 दिसंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी, विजेताओं को मिलेगा ₹5 लाख

On: December 18, 2025 8:18 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में इस साल खेल महाकुंभ का नया रूप मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2025-26 के रूप में आयोजित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 23 दिसंबर से 28 जनवरी तक चार चरणों में होगी।
खेल मंत्री रेखा आर्या के अनुसार, प्रतियोगिता के दौरान 26 खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जिनमें परंपरागत खेलों को भी शामिल किया गया है। चैंपियन का निर्धारण जीते गए मेडल के आधार पर मिले अंकों के योग से किया जाएगा। विजेता को ₹5 लाख की राशि प्रदान की जाएगी।
साथ ही, सांसद ट्रॉफी जीतने वाली टीम को ₹2 लाख और विधानसभा ट्रॉफी जीतने वाली टीम को ₹1 लाख की राशि दी जाएगी। अगर कोई खिलाड़ी नेशनल रिकॉर्ड तोड़ता है, तो उसे अतिरिक्त ₹1 लाख इनाम मिलेगा।
खेल महाकुंभ में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन और तैराकी की अलग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू हो चुके हैं।
खेल मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि सभी खिलाड़ियों के पास जूते और ट्रैकसूट होना अनिवार्य है। उन्होंने सर्दियों में खिलाड़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था, भोजन और जरूरत पड़ने पर रात ठहरने की पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को आदेश दिए हैं।
रजिस्ट्रेशन: 14 अक्टूबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक ऑनलाइन खुले रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment