देहरादून: रायवाला में सड़क हादसा, सेना की स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से टकराई, चार जवान घायल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: रायवाला में सड़क हादसा, सेना की स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से टकराई, चार जवान घायल

On: December 13, 2025 6:12 PM
Follow Us:

देहरादून जिले के रायवाला क्षेत्र में शनिवार रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें सेना की स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में वाहन में सवार चार सैन्यकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायवाला स्थित सत्यनारायण मंदिर के पास शनिवार रात करीब सवा 10 बजे हुई। सेना की स्कॉर्पियो हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रही थी, तभी सड़क किनारे खड़े सीमेंट कंक्रीट मिक्सर (कैप्सूल ट्रक) से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चारों सैन्यकर्मियों को 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा की मदद से तुरंत एम्स ऋषिकेश भेजा गया। इसके साथ ही घटना की जानकारी रायवाला कैंट की मिलिट्री पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद सेना पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे।
दुर्घटना के कारण कुछ समय तक हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर स्थिति सामान्य कराई।
फिलहाल घायल सैन्यकर्मियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, घायल इतने गंभीर थे कि वे अपने बारे में कोई जानकारी देने की स्थिति में नहीं थे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन एक लक्जरी स्कॉर्पियो बताई जा रही है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसमें सेना के अधिकारी स्तर के लोग सवार हो सकते हैं।
कोतवाली रायवाला के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment