हल्द्वानी: शादी की वीडियोग्राफी करके लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मातम - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हल्द्वानी: शादी की वीडियोग्राफी करके लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मातम

On: December 12, 2025 7:31 AM
Follow Us:

हल्द्वानी में शादी समारोह की वीडियोग्राफी करके घर लौट रहे 22 वर्षीय योगेश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मुक्तेश्वर के बवियाड़ निवासी योगेश हल्द्वानी के रामपुर रोड में अपने परिवार के साथ चंदन विहार में रहते थे।
नौ दिसंबर की रात, जब योगेश स्कूटी पर देवलचौड़ के पास श्याम गार्डन के पास से गुजर रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें रात करीब 12 बजे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान अगले दिन 10 दिसंबर की रात योगेश की मौत हो गई।
योगेश परिवार में सबसे छोटे बेटे और सभी का लाडला था। वह फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का शौकीन था और शादी समारोहों में इस काम में शामिल रहता था।
पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी की ओर से वाहन चालक के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर प्राप्त होगी, अज्ञात वाहन चालक की खोजबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment