सीएम धामी ने किया बड़ा विकास एलान: नैनीताल जिले के लिए 112 करोड़ की सौगात, 17 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सीएम धामी ने किया बड़ा विकास एलान: नैनीताल जिले के लिए 112 करोड़ की सौगात, 17 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

On: December 12, 2025 10:26 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को धारी ब्लॉक के हिमगिरी स्टेडियम, लेटीबुंगा में पहुंचकर नैनीताल जिले को बड़ी विकास सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कुल 112.34 करोड़ रुपये की 17 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जिले के विकास को नई गति देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में पहले चरण में सीएम धामी ने 70.73 करोड़ रुपये की लागत वाली 8 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं में शामिल हैं—
• 4.53 करोड़ से सेनिटोरियम–अल्मोड़ा मार्ग तक भवाली बाईपास (भाग-1) का डामरीकरण
• 11.62 करोड़ की लागत से भवाली-सेनिटोरियम से नैनीबैंड तक भवाली बाईपास (भाग-2) का उन्नयन
• 7.95 करोड़ से भीमताल बाईपास मोटरमार्ग सुधार कार्य
• 16.62 करोड़ की लागत से भीमताल–खुटानी–चांफी–परमपुरी–धानाचुली पंचेश्वर मोटरमार्ग का निर्माण
• 19.48 करोड़ से 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण
• 8.43 करोड़ में लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, हल्दूचौड़ में पुस्तकालय व बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण
• 1.46 करोड़ की लागत से ग्राम पुछड़ी में निराश्रित गौवंश हेतु गौशाला निर्माण
• 61.38 लाख से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाड़ापानी, भीमताल में पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष व विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण
इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने 41.60 करोड़ रुपये की लागत की 9 नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया, जिनमें शामिल हैं—
• 5.35 करोड़ से लालकुआं राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा भवन निर्माण
• 97.72 लाख से लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में चारदीवारी निर्माण
• 1.5 करोड़ की लागत से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार में टेंसाइल शेड व पूल कवरिंग
• 46.54 लाख में रा.उ.मा.वि. झड़गांव में भवन निर्माण
• 75 लाख से ओखलकांडा में सभागार निर्माण
• 45 लाख की लागत से रामनगर में टाइप-4 आवासीय भवन
• 9.81 करोड़ से बेतालघाट में दूनीखाल–रातीघाट मोटरमार्ग का निर्माण
• 8.19 करोड़ से पंगोट–दैचोरी मार्ग का नवनिर्माण
• इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार में सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य
इन सभी परियोजनाओं के साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि विकास कार्यों का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment