चंपावत: सुबह शौच को निकला युवक लापता, बाद में तेंदुए का शिकार बना; ग्रामीणों में गहरा रोष - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चंपावत: सुबह शौच को निकला युवक लापता, बाद में तेंदुए का शिकार बना; ग्रामीणों में गहरा रोष

On: December 9, 2025 6:23 AM
Follow Us:

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के अंतर्गत चुयरानी ग्राम सभा के धरगड़ा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के 42 वर्षीय देव सिंह अधिकारी, पुत्र कल्याण सिंह अधिकारी, रोज़ की तरह सुबह शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। जब ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की, तो पास के जंगल में उनका क्षत-विक्षत शरीर मिला। जांच में स्पष्ट हुआ कि उन पर तेंदुए ने घात लगाकर हमला किया था, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में गांव वाले घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और इस हमले पर गहरा रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों से लोग भयभीत हैं और सामान्य जीवन भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि संबंधित तेंदुए को आदमखोर घोषित कर जल्द से जल्द समाप्त किया जाए, ताकि गांव में दोबारा ऐसी घटना न हो।
सूचना मिलते ही काली कुमाऊं रेंज के वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने मौके का मुआयना किया और आवश्यक कार्यवाही शुरू की। वन विभाग ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे और तेंदुए की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
इस हृदय विदारक घटना ने जहां गांव में मातम का माहौल बना दिया है, वहीं लोगों में वन्यजीव हमलों को लेकर भारी आक्रोश और चिंता भी बढ़ गई है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment