देहरादून में शौर्य दिवस पर बजरंग दल की भव्य शौर्य यात्रा, 800 कार्यकर्ता हुए शामिल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में शौर्य दिवस पर बजरंग दल की भव्य शौर्य यात्रा, 800 कार्यकर्ता हुए शामिल

On: December 8, 2025 6:05 AM
Follow Us:

देहरादून, 7 दिसंबर 2025 (रविवार) को शौर्य दिवस एवं गीता जयंती के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मप्र, देहरादून से एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन एवं शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
मुख्य वक्ता विजय शंकर पांडे का संबोधन
कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख विजय शंकर पांडे ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “गीता जयंती को शौर्य दिवस के रूप में इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन अयोध्या में बाबरी ढांचा गिराया गया था।”
उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता आज समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूती देने का कार्य कर रहे हैं।
धर्म एवं राष्ट्र रक्षा के लिए सज्जन शक्ति को एकजुट होना होगा — रविदेव आनंद
उत्तराखण्ड प्रांत के प्रांत अध्यक्ष रविदेव आनंद ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सज्जन शक्ति को संगठित होकर सनातन धर्म और राष्ट्र की रक्षा हेतु अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।
बाबरी विध्वंस को शौर्य दिवस के रूप में मानता है बजरंग दल — अनुज वालिया
प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि बजरंग दल प्रत्येक वर्ष बाबरी विध्वंस को शौर्य दिवस के रूप में मनाता है, ताकि वीर बजरंगियों को यह स्मरण रहे कि धर्म रक्षा के लिए संघर्ष पहले भी हुआ है और भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर बजरंग दल सबसे आगे खड़ा मिलेगा।
यात्रा का मार्ग और सहभागिता
शौर्य यात्रा विद्या मंदिर से प्रारंभ होकर धर्मपुर चौक, आराघर, सब्जी मंडी, नेहरू कॉलोनी होते हुए पुनः विद्या मंदिर में जाकर सम्पन्न हुई।
इस यात्रा में लगभग 800 बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर शक्ति एवं अनुशासन का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम संचालन एवं उपस्थित अधिकारी
कार्यक्रम का संचालन विभाग मंत्री आलोक सिन्हा एवं विभाग संयोजक आशु जोशी ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य रूप से उपस्थित अधिकारी:
• प्रांत संगठन मंत्री — अजय कुमार
• सुभाष जोशी, विकास वर्मा (विभाग सह संगठन मंत्री)
• अक्षत राणाकोटी
• देहरादून दक्षिण जिला अध्यक्ष — अनिल मेसोन, मंत्री विशाल चौधरी
• जिला संयोजक — अमन शवेडिया
• देहरादून उत्तर जिला अध्यक्ष — माधव मैथानी, मंत्री श्याम शर्मा, कोषाध्यक्ष विशाल त्यागी
• राजा वर्मा
• विकासनगर जिला अध्यक्ष — कुलदीप सैनी, संयोजक शेखर बंसल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment