इंडिगो क्राइसिस खत्म: देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ानें पटरी पर, सभी फ्लाइट्स सुचारू - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

इंडिगो क्राइसिस खत्म: देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ानें पटरी पर, सभी फ्लाइट्स सुचारू

On: December 6, 2025 7:39 AM
Follow Us:

देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर इंडिगो की सेवाएँ फिर से सामान्य हो गई हैं। शनिवार को अहमदाबाद, दिल्ली और जयपुर से आने वाली इंडिगो की सभी उड़ानें थोड़ी देरी के बावजूद सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पहुंचीं। सुबह 7:55 बजे निर्धारित अहमदाबाद की फ्लाइट हल्की देरी के बाद 8:01 पर पहुंची। इसी तरह दिल्ली से 9:00 बजे आने वाली उड़ान भी निर्धारित समय से कुछ देर बाद 9:37 पर देहरादून उतरी।
शुक्रवार देर रात जयपुर से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी 10:58 बजे एयरपोर्ट पर लैंड कर गई थी, जिसके कारण जॉलीग्रांट एयरपोर्ट को लगभग 11:30 बजे तक खुला रखा गया। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा से पहले फ्लाइट की ताज़ा स्थिति अवश्य चेक कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
विलंबित उड़ानों को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने संचालन समय बढ़ा दिया है। वहीं, इंडिगो स्टाफ और एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीमें यात्रियों की सहायता में पूरी तरह सक्रिय हैं और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment