उत्तराखंड में 15 दिसंबर से शराब होगी और महंगी: वैट लागू, हर बोतल पर बढ़ेगा अतिरिक्त शुल्क - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में 15 दिसंबर से शराब होगी और महंगी: वैट लागू, हर बोतल पर बढ़ेगा अतिरिक्त शुल्क

On: December 3, 2025 4:14 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में शराब पीने वालों के लिए 15 दिसंबर से कीमतों में एक और बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। राज्य सरकार ने अपनी आगामी आबकारी नीति 2025-26 में बड़ा बदलाव करते हुए एक्साइज ड्यूटी पर 12% वैट दोबारा लागू करने का फैसला किया है। सरकार के इस कदम का सीधा असर शराब की रिटेल कीमतों पर पड़ेगा, जिसके चलते राज्य में शराब की कीमतें प्रति बोतल 40 रुपए से लेकर 100 रुपए तक बढ़ जाएंगी।
आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के अनुसार, सरकार से प्राप्त आदेश के बाद नई दरों को स्पष्ट और पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए समयसीमा तय कर दी गई है। विभाग ने इस प्रक्रिया के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था, जिसके चलते नई वैट दरें 15 दिसंबर से लागू होंगी।
गौरतलब है कि 2025-26 की नीति तैयार करते समय आबकारी विभाग ने एक्साइज ड्यूटी से वैट को हटाने का निर्णय लिया था। यह कदम मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर नीति को प्रतिस्पर्धी बनाने और अवैध शराब की तस्करी को रोकने के मकसद से उठाया गया था। लेकिन वित्त विभाग ने इस निर्णय पर आपत्ति जताई, जिसके बाद वैट को दोबारा से एक्साइज ड्यूटी में जोड़ने का फैसला लिया गया है।
नई दरों के लागू होने के साथ ही—
• कंट्री मेड अंग्रेजी शराब के पव्वे (क्वार्टर) की कीमत में लगभग 10 रुपये की वृद्धि होगी।
• वहीं, पूरी बोतल पर करीब 40 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
• विदेशी ब्रांडेड इंग्लिश शराब की बोतलें और महंगी होंगी, जिन पर 100 रुपये तक का इजाफा होने की संभावना है।
पहले ही हिमाचल, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों की तुलना में उत्तराखंड में शराब के दाम ज्यादा हैं। ऐसे में कीमतों में यह नई बढ़ोतरी उपभोक्ताओं के लिए एक और झटका साबित हो सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment