हरिद्वार–देहरादून रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से शिशु हाथी की मौत, लोको पायलट हिरासत में - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार–देहरादून रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से शिशु हाथी की मौत, लोको पायलट हिरासत में

On: December 1, 2025 5:49 AM
Follow Us:

हरिद्वार–देहरादून रेल मार्ग पर सुबह के समय एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जहाँ ट्रैक पार करते हुए एक शिशु हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा राजाजी टाइगर रिज़र्व के हरिद्वार रेंज क्षेत्र में मोतीचूर और रायवाला स्टेशन के बीच हुआ।

सूत्रों के अनुसार हाथियों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। झुंड के अधिकतर हाथी सुरक्षित निकल गए, लेकिन उनके साथ मौजूद एक मासूम हाथी समय पर आगे नहीं बढ़ पाया और हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रही हावड़ा एक्सप्रेस से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि शिशु हाथी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। हादसे के बाद हरिद्वार–देहरादून रेल लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिसके चलते देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार की ओर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस और उपासना एक्सप्रेस को रायवाला स्टेशन पर रोकना पड़ा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

बताया जा रहा है कि ट्रेन के लोको पायलट को इस हादसे के संबंध में हिरासत में लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर वन्यजीवों और रेल मार्गों के बीच सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment