देहरादून: छिबरोऊ के पास टमाटर से लदा पिकअप गहरी खाई में गिरा, एक की मौत – दो लोग घायल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: छिबरोऊ के पास टमाटर से लदा पिकअप गहरी खाई में गिरा, एक की मौत – दो लोग घायल

On: November 29, 2025 4:42 AM
Follow Us:

शनिवार सुबह हरिपुर कोटि–इच्छाड़ी मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छिबरोऊ के पास टमाटर से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सुबह लगभग आठ बजे की है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन विकासनगर मंडी के लिए रवाना हुआ था और उसी दौरान सड़क के एक मोड़ पर चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। खड़ी ढलान होने के कारण गाड़ी सीधी नीचे खाई में जा समाई।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

हादसे की आवाज सुनते ही नजदीकी गांवों के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया और खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान की जा रही है और घायलों का इलाज चल रहा है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ग्रामीणों की तत्परता से दो लोगों की जान बचाई जा सकी, लेकिन हादसे ने क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment