देहरादून और हल्द्वानी में 18 करोड़ की लागत से मजबूत होगा सीवर नेटवर्क - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून और हल्द्वानी में 18 करोड़ की लागत से मजबूत होगा सीवर नेटवर्क

On: November 26, 2025 6:56 AM
Follow Us:

देहरादून और हल्द्वानी में सीवर व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार 18 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजना पर काम शुरू कर रही है। इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 9.05 करोड़ रुपये देहरादून में और 9.48 करोड़ रुपये हल्द्वानी में सीवर लाइन बिछाने पर खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य शहरों में जल निकासी की समस्या को दूर करना और शहरी विकास को गति देना है, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इन दोनों योजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई। हल्द्वानी में अटल मार्ग (नवाबी रोड) स्थित दुर्गा सिटी चौराहा से कालाढूंगी रोड तक ट्रंक सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य को स्वीकृति मिली है। वहीं देहरादून में साकेत कॉलोनी और कनाल रोड क्षेत्र में सीवरेज नेटवर्क के विस्तार की अनुमति दी गई है।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि देहरादून के वे हिस्से जहाँ अभी तक सीवर लाइन नहीं पहुँची है, वहां के लिए जल्द से जल्द सीवरेज प्लान तैयार किया जाए। इसके साथ ही पूरे शहर की विस्तृत मैपिंग कर प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को चिन्हित करने को कहा गया, ताकि अंतिम छोर तक सीवर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा सके।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों से देहरादून में चल रही और प्रस्तावित सीवर परियोजनाओं की विस्तृत स्थिति रिपोर्ट भी प्राप्त की। इस बैठक में सचिव शैलेश बगौली, डॉ. वी. षणमुगम तथा पेयजल निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment