टिहरी गढ़वाल में बड़ा सड़क हादसा: कुंजापुरी दर्शन को जा रही बस खाई में गिरी, पाँच श्रद्धालुओं की मौत - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

टिहरी गढ़वाल में बड़ा सड़क हादसा: कुंजापुरी दर्शन को जा रही बस खाई में गिरी, पाँच श्रद्धालुओं की मौत

On: November 24, 2025 9:04 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें गुजरात से आए श्रद्धालुओं की एक बस 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसा नरेंद्रनगर के निकट प्रसिद्ध कुंजापुरी मंदिर मार्ग पर हुआ। बस में कुल 29 लोग सवार थे, जो दर्शन के लिए गुजरात से उत्तराखंड पहुंचे थे।

दोपहर करीब जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी को सूचना मिली कि कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर ढालवाला पोस्ट, कोटि कॉलोनी पोस्ट और मुख्यालय से कुल पाँच रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

स्थानीय लोगों ने भी राहत-बचाव कार्य में प्रशासन का सहयोग किया। बचावकर्मियों ने खाई तक उतरकर बस में फंसे यात्रियों को निकालने का कठिन अभियान शुरू किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में पाँच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जिनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

घायल यात्रियों में से तीन लोगों को गंभीर स्थिति में एम्स ऋषिकेश भेजा गया है, जबकि चार अन्य घायलों का इलाज श्रीदेव सुमन उप जिला अस्पताल, नरेंद्रनगर में चल रहा है। दुर्घटना में शामिल अन्य 17 यात्रियों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सरकार और प्रशासन फिर से सड़क सुरक्षा और वाहन नियंत्रण के उपायों पर जोर दे रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment