उत्तराखंड के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी लागू, जानें किसे मिलेगा लाभ - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी लागू, जानें किसे मिलेगा लाभ

On: November 18, 2025 7:33 AM
Follow Us:

देहरादून: बढ़ती महंगाई के बीच उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। नए आदेश के तहत अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया गया है। बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएंगी और इसी अवधि से कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के इस फैसले से सातवें वेतनमान के तहत वेतन प्राप्त करने वाले सार्वजनिक निकायों, निगमों, उपक्रमों और स्वायत्तशासी संस्थाओं के हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा। यह संशोधन केंद्र सरकार की नई दरों के अनुरूप किया गया है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी राज्य कर्मकारों, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थानों, नगर निकायों, स्थानीय निकायों तथा पूर्णकालिक और अंशकालिक कर्मचारियों पर भी लागू होगी। हालांकि, यह सुविधा उन संस्थाओं तक ही सीमित रहेगी जिनकी आंतरिक वित्तीय स्थिति अतिरिक्त व्यय को वहन करने में सक्षम है। संबंधित निकायों को अपने स्तर पर वित्तीय क्षमता का आकलन कर आदेश को लागू करना होगा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

सरकार के इस निर्णय ने कर्मचारियों के बीच खुशी का माहौल बना दिया है। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश रानकोटी ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। महासंघ के प्रदेश महामंत्री नंदलाल जोशी ने भी इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है।

सरकार का यह निर्णय न सिर्फ कर्मचारियों के मासिक वेतन में प्रत्यक्ष बढ़ोतरी लाएगा, बल्कि महंगाई के दबाव को कम करते हुए उनकी आर्थिक स्थिरता को भी मजबूत करेगा।

यह भी पढ़ें – Uttarakhand News: आदमखोर बाघ पर कसा शिकंजा, मंत्री के आदेश पर शूटर तैनात — प्रभावित परिवारों को मिलेगा त्वरित मुआवजा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment